Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दिल्ली में धुंधभरी सुबह, 22 ट्रेनें रद्द - Sabguru News
होम Breaking दिल्ली में धुंधभरी सुबह, 22 ट्रेनें रद्द

दिल्ली में धुंधभरी सुबह, 22 ट्रेनें रद्द

0
दिल्ली में धुंधभरी सुबह, 22 ट्रेनें रद्द
22 trains canceled in Delhi on dusky mornings
22 trains canceled in Delhi on dusky mornings

22 trains canceled in Delhi on dusky mornings

नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह धुंधभरी रही। यहां का न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री ऊपर है। अधिकारियों के अनुसार, उत्तर भारत के विभिन्न इलाकों में कोहरे के कारण 22 ट्रेनें रद्द कर दी गईं, 32 अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं और दो के समय में फेरबदल किया गया है।भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, सुबह हल्की धुंध छाई रहेगी। बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं और आसमान साफ रहने की संभावना है।

दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 84 प्रतिशत दर्ज की गई और दृश्यता 500 मीटर रही।  वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक पांच डिग्री अधिक 26.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

देश से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो