Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
23 मार्च : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines 23 मार्च : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

23 मार्च : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
23 मार्च : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
Bhagat Singh, Rajguru, Sukhdev: India will never forget
Bhagat Singh, Rajguru, Sukhdev: India will never forget
Bhagat Singh, Rajguru, Sukhdev: India will never forget

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1357- लार्ड क्लाइव ने फ्रांसीसियों को हराकर पश्चिम बंगाल के चंद्रनगर पर कब्जा किया।
1630- फ्रांस की सेना ने पिनेरोलो पिडमाउंट पर कब्जा किया।
1832- ब्रिटेन की संसद में सुधार विधेयक पारित किया गया।
1836- फ्रेंकलिन बेल ने सिक्के छपाई के प्रेस का आविष्कार किया।
1910- स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रख्यात समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया का उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में जन्म।
1918- यूरोपीय देश लिथुआनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1919- बेनिटो मुसोलिनी ने इटली के मिलान में फासिस्ट आंदोलन की शुरुआत की।
1931- महान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव को फांसी दी गई।
1934- अमरीकी कांग्रेस ने 1945 में फिलीपींस की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1940- ऑल इंडिया मुस्लिम लीग ने मुसलमानों के लिए अलग देश की मांग की।
1950- संयुक्त राष्ट्र ने विश्व मौसम विज्ञान विभाग की स्थापना की।
1956- पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र देश बना।
1965- नासा ने पहली बार जैमिनी तीन अंतरिक्ष यान से दो व्यक्तियों को अंतरिक्ष में भेजा।
1986- केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में महिलाओं की पहली कंपनी को प्रशिक्षित किया गया।
2012- मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतकों का कीर्तिमान बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।
2014- अमरीका और यूरोपीय संघ ने रूस पर प्रतिबंध लगाए।