Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बलूचिस्तान में बस पलटने से 23 जायरीन की मौत, 48 घायल - Sabguru News
होम World Asia News बलूचिस्तान में बस पलटने से 23 जायरीन की मौत, 48 घायल

बलूचिस्तान में बस पलटने से 23 जायरीन की मौत, 48 घायल

0
बलूचिस्तान में बस पलटने से 23 जायरीन की मौत, 48 घायल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार तड़के राजमार्ग पर एक बस के पलट जाने से 23 जायरीन मारे गए और करीब 48 घायल हो गए। यह दुर्घटना आज तड़के बलूचिस्तान प्रांत के खुजदर जिले में हुई।

डान ने खुजदर के उपायुक्त मेजर (सेवानिृत्त) बशीर अहमद के हवाले से बताया कि बस में सवार 15 जायरीनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य तीन ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

उपायुक्त ने बताया कि तीव्र मोड़ पर चालक के बस पर नियंत्रण खो देने से बस पलट गयी। बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। अहमद ने बताया कि जायरीन बलूचिस्तान के वध से सूफी संत अब्दुल कादिर नक्शबंदी के सालाना उर्स में शामिल होने के बाद सिंध के दादू लौट रहे थे। सभी जायरीन दादू के ही निवासी थे।