Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
देश में कोरोना संक्रमितों का 60.53 प्रतिशत महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली-कर्नाटक से - Sabguru News
होम India City News देश में कोरोना संक्रमितों का 60.53 प्रतिशत महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली-कर्नाटक से

देश में कोरोना संक्रमितों का 60.53 प्रतिशत महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली-कर्नाटक से

0
देश में कोरोना संक्रमितों का 60.53 प्रतिशत महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली-कर्नाटक से
34968 deaths and 1583792 lakh infected with corona in india
26273 deaths and 1038716 lakh infected with corona in india
26273 deaths and 1038716 lakh infected with corona in india

नई दिल्ली। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली तथा कर्नाटक में कोरोना वायरस (कोविड-19) से अब तक अब तक 6,28,718 लोग संक्रमित हुए हैं, जो देशभर में इस जानलेवा महामारी की चपेट में आई कुल आबादी का 60.53 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र में कोविड-19 से अब तक 2,92,589 लोग संक्रमित हुए हैं, वहीं तमिलनाडु में 1,60,907 लोग इसकी चपेट में आए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब तक 1,20,107 लोग इससे प्रभावित हुए हैं। वहीं कर्नाटक में कोविड-19 से अब तक 55,115 लोग संक्रमित हुए हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक देशभर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 34,884 नये मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या 10,38,716 हाे गयी है। वहीं इस दौरान 671 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 26,751 हो गई है।

संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच राहत की बात यह है कि इससे स्वस्थ होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। देश में अब तक कुल 6,53,751 लोग रोगमुक्त हो चुके हैं। वहीं इस समय देश में कोरोना के 3,58,692 सक्रिय मामले हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य…………………….सक्रिय …..ठीक हुए….मौत……संक्रमित
अंडमान-निकोबार—– 52—— 142—– 0——- 194
आंध्र प्रदेश———— 19814— 20298— 534— 40646
अरुणाचल प्रदेश——- 431——175—— 3—- -609
असम—————– 6490—- 14105—- 51— 20646
बिहार—————– 8767—– 14621— 201—23589
चंडीगढ़————— 169——- 480—– 11—- 660
छत्तीसगढ़————- 1429—— 3512—- 23—- 4964
दादर-नगर हवेली
दमन और दीव——— 182——- 401—— 2 ——585
दिल्ली—————– 17235—– 99301— 3571— 120107
गोवा——————- 1337—– 1946—— 21—— 3304
गुजरात—————– 11351—- 32973—- 2106— 46430
हरियाणा—————- 5752—– 18718—– 327—- 24797
हिमाचल प्रदेश———- 382——–1024—— 11—– 1417
जम्मू- कश्मीर———– 5968—— 6558—– 231—- 12757
झारखंड—————- 2305——- 2570—- 46—— 4921
कर्नाटक—————- 33211—— 20757— 1147— 55115
केरल—————— 6033——– 4995—– 38—- 11066
लद्दाख—————– 177———- 973——- 1—–1151
मध्य प्रदेश————- 5870——— 14514—- 697— 21081
महाराष्ट्र————— 120780——- 160357— 11452– 292589
मणिपुर —————637———– 1163 ——-0—— 1800
मेघालय————– 335———— 66———- 2—— 403
मिजोरम————- 122———— 160——— 0 ——-282
नागालैंड————- 551———— 405——— 0——– 956
ओडिशा————- 4697———– 11330—— 83—— 16110
पुड्डुचेरी———— 793———— 1014——– 25——- 1832
पंजाब————— 2830———— 6373——- 239—— 9442
राजस्थान————- 6617———– 20626—— 546—— 27789
सिक्किम————- 176————- 90———- 0 ———266
तमिलनाडु———— 47785 ———-110807—– 2315 —-160907
तेलंगाना————— 13388———- 28705—— 403—– 42496
त्रिपुरा —————–679————- 1684——– 3——– 2366
उत्तराखंड———— 1030————- 3021——– 51—— 4102
उत्तर प्रदेश———– 16445———— 27634 ——1084—- 45163
पश्चिम बंगाल———- 14709———— 22253—— 1049—- 38011
राज्यों को पुनः सौंपे
गये मामले————- 163—————0————-0——– 163
कुल——————–358692——— 653751—— 26273—1038716