Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
2nd ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में नकल गिरोह का पर्दाफाश, मास्टर माईन्ड सहित 55 अरेस्ट - Sabguru News
होम Breaking 2nd ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में नकल गिरोह का पर्दाफाश, मास्टर माईन्ड सहित 55 अरेस्ट

2nd ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में नकल गिरोह का पर्दाफाश, मास्टर माईन्ड सहित 55 अरेस्ट

0
2nd ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में नकल गिरोह का पर्दाफाश, मास्टर माईन्ड सहित 55 अरेस्ट

उदयपुर। राजस्थान में उदयपुर पुलिस ने सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा में नकल गिरोह का पर्दाफाश कर मास्टरमाइंड समेत 55 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार इनके विरुद्ध दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। हाल में आयोजित हो रही द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा के सम्बन्ध में शुक्रवार को उदयपुर पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा को सूचना मिली कि परीक्षा में नकल गिरोह द्वारा अवैध तरीके से परीक्षा के पेपर प्राप्त कर परीक्षार्थियों से लाखों रूपये प्राप्त कर उनको परीक्षा से कुछ समय पूर्व उपलब्ध करवा हाथों हाथ पेपर को हल करवा कर परीक्षा दिलवाई जा रही है। सूचना विश्वसनीय होने से उन्होंने अपने पर्यवेक्षण में इन अपराधियो को रंगे हाथो पकडने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह को निर्देश दिए।

इस पर शहर के थानाधिकारियों व डीएसटी द्वारा खुफिया जानकारी प्राप्त की गई तो सामने आया कि नकल गिरोह परीक्षा से पहले परीक्षार्थियों को एक बस में लेकर जाएगा व बस में ही पेपर प्राप्त होने पर परीक्षार्थियो को हल करवाएगा एवं उसके बाद परीक्षार्थियों को उदयपुर में छोड दिया जाएगा।

सूचना पर एएसपी मनजीत सिंह के नेतृत्व में सीओ अभिषेक शिवहरे, एसएचओ संजय शर्मा, रामसुमेर मीणा, दलपत सिंह, हनुवन्त सिह सोढा, योगेन्द्र व्यास, एएसआई राजेश मेहता व डीएसटी टीम के द्वारा शहर एवं जिले में निगरानी शुरू की गई।

डीएसटी टीम को इसी दौरान सूचना मिली कि एक बस में सुखेर क्षेत्र में युवकों को बिठाकर पेट्रोल पम्प पर डीजल भरवाया गया, वहां से कुछ अन्य युवा लोगों को बिठाकर गोगुन्दा हाईवे की तरफ रवाना हुए हैं। संदिग्ध बस का गोगुन्दा हाईवे पर पीछा करने के लिए तीन अलग-अलग टीमों का गठन कर रवाना किया। एएसपी मनजीत सिंह द्वारा शहर के थानाधिकारियों को भी गोगुन्दा हाईवे पर विभिन्न स्थानो पर छुपाव लेकर नाकाबन्दी के निर्देश दिए इस सूचना के सम्बंध में आगे सीओ राजेश कसाना व एसएचओ बेकरिया मुकेश को भी सूचित किया गया।

इस पर उनके द्वारा भी निगरानी शुरू की गई। निगरानी कर रही टीम द्वारा सूचना दी गई कि बस सिरोही जिले में प्रवेश कर गई है ओर उदयपुर की तरफ आ रही है। सूचना पर एएसपी मनजीत सिंह मय टीम द्वारा अलसुबह पिण्डवाडा से उदयपुर की तरफ आई संदिग्ध बस को बेकरीया थाने के बाहर रुकवाया गया। बस को चैक किया गया तो बस के अंदर की लाईट चालू थी, बाहरी शीशों के परदे लगे हुए थे।

बस में तत्समय हेड मास्टर राजस्थान प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय ठेलीया चितलवाना जालोर सुरेश कुमार (31) निवासी रिढीया धोरा पोस्ट गुढा हेमा तहसील चितलवाना थाना झाय जिला जालोर मिला। जिनके द्वारा बस में बैठे परीक्षार्थियों को एक-एक पेपर की फोटो प्रति उपलब्ध करा रखी थी व उन प्रश्न पत्रो में अंकित सवालों को हल करवा रहा था।

इस कार्य में भजन लाल पुत्र मोहन लाल विश्नोई (22) निवासी पुर तहसील सांचोर थाना सांचोर जिला जालोर हाल एमबीबीएस तृतीय वर्ष बीआईएमएस बैलगांय कर्नाटक व रायता राम (28) निवासी हरियाली थाना सांचोर जिला जालोर तत्समय सैकण्ड ग्रेड अध्यापक राजकीय माध्यमिक विद्यालय थाना जसवन्त पुरा जिला जालोर उसकी मदद कर रहे थे। बस में सभी परीक्षार्थियों के पास पेपर थे।

सभी से मिले दस्तावेजों को जब्त किया। वाहन के चालक नरेश व मालिक पीराराम द्वारा भी उक्त कृत्य में संलिप्त पाए गए। इस घटना पर प्रकरण संख्या 227/22 थाना बेकरिया में दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार इस मुकदमे में इन पांचों समेत 55 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमें डमी केंडिडेट गणेश सीयोल (22) पेशा एमबीबीएस प्रथम वर्ष राजकिय चिकित्सा महाविद्यालय कोटा में अध्ययनरत निवासी माण्डीया खुर्द थाना मथानिया जिला जोधपुर, जो प्रदीप खींचड की जगह डमी केंडिडेट था। इसी तरह अशोक कुमार (22) निवासी राजीव नगर, पुर, थाना सांचोर जिला जालोर, जो लुणाराम (38) निवासी सुरजाणियों की ढाणी पुर थाना सांचोर जिला जालोर की जगह डमी केंडिडेट था।

इनके अलावा बस में सवार परीक्षार्थियों में मेनका विश्नोई (23) निवासी डेडवा थाना सांचोर जिला जालोर। सरोज खोखर (23) निवासी सांचोर जिला जालोर, निवेदिता (22) निवासी रमेश कोलोनी सांचोर थाना सांचोर जिला जालोर, जय श्री (24) निवासी बी ढाणी , जालोर,संतोष (34) निवासी सार्दुलगंज बीकानेर हाल सांचोर थाना सांचोर जिला जालोर, सोवनी कुमारी (25) निवासी सेवाडा थाना करडा जिला जालोर, सुनिल कुमार (24) निवासी रताणीयो की ढाणी, हरियाली थाना सांचोर जिला जालोर एवं जगदीश कुमार (26) निवासी मीर पुरा थाना करडा जिला जालोर शामिल है।

इसी तरह नितिश विश्नोई (20) निवासी नाईव विश्नोईयों की ढाणी राणोदर थाना चितलवाना, श्रवण कुमार निवासी सांचोर, रघुनाथा राम निवासी करावडी थाना सांचोर , सुनिल विश्नोई निवासी सउ की ढाणी रणोदर थाना चितलवाना, सुखदेव निवासी इशरवाल गोलिया थाना सांचोर, दिनेश निवासी विश्नोई की ढाणी नेनोल थाना सांचोर एवं मगन निवासी सुटालोई केरीया थाना चितलवाना जिला जालोर शामिल है।

इसी तरह इन आरोपियों में भजन लाल पुत्र बाबुलाल विश्नोई उम्र 26 साल निवासी फेरणी की ढाणी पुर थाना सांचोर जिला जालोर। गंगाराम पुत्र वगता राम मेघवाल उम्र 38 साल निवासी सागडवा डवल थाना चितलवाना जिला जालोर। भैराराम पुत्र रायचन्द्र राम उम्र 31 साल निवासी धमणा थाना सांचोर जिला जालोर। अर्जुन कुमार पुत्र पारशाराम पुरोहित जोशी उम्र 33 साल निवासी बालेरा थाना सरवाणा जिला जालोर एवं सुभाष कुमार पुत्र भगवाना राम विश्नोई उम्र 20 साल निवासी धमाणा का गोलीया थाना सांचोर थाना सांचोर जिला जालोर शामिल है।

इनके अलावा कपिल विश्नोई पिता गणपत लाल विश्नोई उम्र 23 साल निवासी बी ढाणी थाना सांचोर जिला जालोर। केहराराम पुत्र नारणा राम विश्नोई उम्र 24 साल निवासी भुतेल थाना झाब जिला जालोर। नगेन्द्र कुमार पुत्र महादेवा राम पुरोहित उम्र 26 साल निवासी ढुंढवा थाना सांचोर जिला जालोर। अरविन्द कुमार पुत्र रामलाल उम्र 32 साल निवासी सिद्धेश्वर थाना सांचोर जिला जालोर। लाभुराम पुत्र धमाराम जांगीड उम्र 36 साल निवासी चितलवाना थाना चितलवाना जिला जालोर। सांवला राम पुत्र रावता राम जाट उम्र 27 साल निवासी खारा थाना करडा जिला जालोर।

सुरेश विश्नोई पुत्र रामलाल विश्नोई उम्र 20 साल निवासी सुरता की ढाणी साकड थाना सांचोर जिला जालोर।प्रकाश विश्नोई पुत्र विरदा राम उम्र 30 साल निवासी दाता थाना सांचोर जिला जालोर।सुनिल कुमार पुत्र झालाराम विश्नोई उम्र 25 साल निवासी भाटीप थाना करडा जिला जालोर एवं रमेश कुमार पुत्र देवाराम जाट उम्र 26 साल निवासी देवडा चितलवाना थाना झाब जिला जालोर शामिल है।

इसी प्रकार बदरा राम पुत्र भगा राम चौधरी कलबी उम्र 39 साल निवासी दाता जिला जालोर।रमेश पुरोहित पुत्र कृष्ण लाल पुरोहित ब्राह्मण उम्र 27 साल निवासी विधा वाटी थाना सांचोर जिला जालोर। महेन्द्र कुमार पुत्र पोसाराम प्रजापत उम्र 28 साल निवासी तिलक रोड कुम्हारो का वास थाना कोतवाली जिला जालोर। दिनेश चौधरी पुत्र भगाराम जाट उम्र 27 साल निवासी गुंदाउ थाना करडा जिला जालोर।

कमलेश कुमार पुत्र मनोहर लाल विश्नोई उम्र 20 साल निवासी परावा थाना झाब जिला जालोर।सुरेश चौधरी पुत्र मायंगाराम चौधरी उम्र 23 साल नि. वार्ड नम्बर 6 कालोनीयो की ढाणी अरणाय थाना करडा जिला जालोर। नागराज पुत्र नैनाराम उम्र 27 साल नि. शान्ति नगर सुरजपोल थाना कोतवाली जिला जालोर रमेश राम पुत्र बगदा राम उम्र 34 साल निवासी मेघवालों का वास वाडा भाडकी थाना बागोडा जिला जालोर शामिल है।

पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि मास्टरमाइंड सुरेश कुमार से कडाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि इनके साथी उदयपुर में सुखेर के पास एक होटल में कुछ परीक्षार्थियों को पेपर हल करवा रहे है। जिस पर थानाधिकारी सुखेर संजय शर्मा द्वारा थाने पर तुरन्त सूचित कर पुलिस टीम द्वारा शनिवार प्रातः दबिश दी गई तो होटल हिमांशी में कुछ व्यक्ति कमरे किराये पर लेकर रहकर परीक्षा से पूर्व पेपर उपलब्ध करवा पेपर हल करवाते पाये गये। वहां पर भी 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण सं 747/22 पुलिस थाना सुखेर दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि पेपर उपलब्ध करवा हल करवाने वाले अभियुक्तगण मंगलाराम पुत्र भाखराराम विश्नोई उम्र 35 साल निवासी हेमागुडा थाना झाब जिला जालोर। गोपाल पुत्र पुनमाराम विश्नोई उम्र 25 साल निवासी शिवशक्ति नगर, धापी मार्बल, बनाड रोड जोधपुर।पुखराज पुत्र रघुनाथ विश्नोई उम्र 32 साल निवासी हेमागुडा थाना झाब जिला जालोर तत्समय एलडीसी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, झाब, जालोर।

डमी केंडिडेट भागीरथ पुत्र पूनमाराम पालडिया निवासी जोगाऊ, थाना झाब तत्समय सेकंड ग्रेड टीचर, साइंस, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ग्राम गोल, सिरोही जो अशोक कुमार पिता पोकराराम विश्नोई उम्र 26 साल निवासी भलाणी साउ की ढाणी, जेलातरा, पमाणा, थाना झाब जिला जालोर की जगह डमी केंडिडेट था। इसी तरह परीक्षार्थी भारमल पुत्र उदाराम बेनीवाल जाट उम्र 40 साल निवासी धमाना का गोलिया थाना सांचैर जिला जालोर। कन्हैयालाल पुत्र चंपालाल जिन्गर मोची उम्र 36 साल निवासी जीन्गर कॉलोनी सांचैर थाना सांचैर जिला जालोर।

मालमसिंह पुत्र हनुमानाराम जाट निवासी केआर बंदा कुंआ पोस्ट दुठवा थाना सरवाना जिला जालोर। नानजीराम पुत्र माधुराम कलबी जाति चौधरी उम्र 29 साल निवासी पथमेडा थाना सांचैर जिला जालोर। भूपेन्द्रकुमार पुत्र बाबुलाल प्रजापत उम्र- 29 साल निवासी पथमेडा थाना सांचैर जिला जालोर। सविता कुमारी पुत्री खंगाराराम कलबी जाति चौधरी उम्र 26 साल निवासी भादुरणा थाना झाब जिला जालोर शामिल है।

उन्होंने बताया कि दोनों प्रकरणों में कुल 55 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास मिले प्रश्न पत्रों का आरपीएससी द्वारा जारी प्रश्न पत्रों से मिलान होना पाया जाने से अनुसंधान जारी है। आरोपियों का बडा नकल गिरोह होकर परीक्षा से पूर्व अवैध तरीकों से प्रश्न पत्रों को हासिल कर बेरोजगार परीक्षार्थियों से भारी राशि प्राप्त कर प्रश्न पत्र हल करवा भर्तियो में लाखो बेरोजगारो के साथ खिलवाड करना पाया गया।

गिरफ्तारशुदा लोगों से गहन अनुसंधान किया जाकर इस गिरोह में साथी अपराधियों के बारे में तथा पेपर को किस प्रकार कहां से प्राप्त किया गया, कौन-कौन अपराधी इस अपराध में संलिप्त है, आदि के सम्बन्ध में गहन अनुसंधान किया जा रहा है। उक्त नकल गिरोह के सरगनाओं की तह तक पहुंच कर पता लगाया जा रहा है। गिरफ्तारशुदा नकल सरगनाओं की चल अचल सम्पति का पता लगाया जाने की कार्यवाही जारी है। सभी अभियुक्तों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।