Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
3-4 pakistan army soldiers killed by indian army soldiers near Loc - Sabguru News
होम Breaking Pak को भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, 4 रेंजर्स ढेर : सैन्य सूत्र

Pak को भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, 4 रेंजर्स ढेर : सैन्य सूत्र

0
Pak को भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, 4 रेंजर्स ढेर : सैन्य सूत्र
3-4 pakistan army soldiers killed by indian army soldiers near Loc
3-4 pakistan army soldiers killed by indian army soldiers near Loc
3-4 pakistan army soldiers killed by indian army soldiers near Loc

पुंछ। पाकिस्तान की ओर से सीजफायर के उल्लंघन का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 3-4 सैनिक ढेर हो गए। बता दें, गुरुवार रात पुंछ-राजौरी सेक्टर में एलओसी के नजदीक पाकिस्तान की तरफ से अचानक भारी गोलीबारी हुई। पाकिस्तान रेंजरों ने मोर्टार भी दागे।

ऐसे में भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए उसकी चौकियों को निशाना बनाया। सैन्य सूत्रों का दावा है कि भारतीय सेना पाक के 3 से 4 पाकिस्तानी सैनिक मार गिराए।

इससे पहले बुधवार रामपुर सेक्टर से सटी भारतीय चौकियों को पाकिस्तान सेना ने निशाना बनाया। इसमें भारत का एक जवान शहीद हो गया। जबकि भारतीय महिला नागरिक की मौत हो गई।

बता दें, 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से पाकिस्तान जमकर सीजफायर उल्लंघन कर रहा है। ऐसे में भारतीय सेना भी पाकिस्तान को मुँह तोड़ जवाब दे रही है।