Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
360 people died due to corona in four states of India - Sabguru News
होम Breaking देश के चार राज्यों में कोरोना से 360 लोगों की मौत

देश के चार राज्यों में कोरोना से 360 लोगों की मौत

0
देश के चार राज्यों में कोरोना से 360 लोगों की मौत
360 people died due to corona in four states of India
360 people died due to corona in four states of India
360 people died due to corona in four states of India

नई दिल्ली। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और दिल्ली में कोरोना वायरस (कोविड-19) से मरने वालों के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही और इन चार राज्याें में कोरोना मृतकों की संख्या 360 हो गयी है जो देश में कोरोना से हुई मौत की कुल संख्या का लगभग 74 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार शाम पांच बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14792 हो गयी है तथा इस महामारी के कारण मरने वालों का आंकड़ा 488 तक पहुंच गया है। अब तक 2015 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

मंत्रालय के अनुसार देश के 32 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:-

राज्य………………..संक्रमित….ठीक हुए…..मौत
आंध्र प्रदेश …………603………42………..15
अंडमान निकोबार……12……….11…………0
अरुणाचल प्रदेश……..1………..0……………0
असम………………..35…………9………….1
बिहार………………..85………..37…………2
चंडीगढ़……………..21…………9………….0
छत्तीसगढ़ ………….36………..24…………0
दिल्ली ………….1707………..72…………42
गोवा …………………7………….6………….0
गुजरात……………1272………..88………..48
हरियाणा ………….225………43……………3
हिमाचल प्रदेश……..38……….16…………..1
जम्मू-कश्मीर……..328………42……………5
झारखंड……………..33………..0……………2
कर्नाटक……………371………92…………..13
केरल………………396……..255……………3
लद्दाख……………….18……….14……………0
मध्य प्रदेश………….1355……69………….69
महाराष्ट्र……………..3323……331………201
मणिपुर…………………2………..1…………0
मेघालय……………….11…………0……….1
मिजोरम………………1………….0…………0
नागालैंड……………..0………….0…………0
ओडिशा ……………60……….21…………1
पुड्डुचेरी ………………7………….3………….0
पंजाब …………….202………..27………..13
राजस्थान ……….1229………183………..11
तमिलनाडु……….1323……..283………..15
तेलंगाना…………..791……..186………..18
त्रिपुरा ………………..2…………1………….0
उत्तराखंड ………….42…………9…………0
उत्तर प्रदेश…………969………86………..14
पश्चिम बंगाल …….287………55……….10
कुल……………..14792…..2015……..488