Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
साइबेरिया के शॉपिंग मॉल में आग, 37 की मौत - Sabguru News
होम Breaking साइबेरिया के शॉपिंग मॉल में आग, 37 की मौत

साइबेरिया के शॉपिंग मॉल में आग, 37 की मौत

0
साइबेरिया के शॉपिंग मॉल में आग, 37 की मौत
37 dead, scores missing in Siberia shopping mall fire
37 dead, scores missing in Siberia shopping mall fire
37 dead, scores missing in Siberia shopping mall fire

मास्को। साइबेरिया के केमरोवो शहर में रविवार को एक शॉपिंग मॉल में लगी आग के कारण कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई। रूसी समाचार एजेंसियों ने स्थानीय प्रशासन के हवाले से आज इस बात की जानकारी दी।

समाचार एजेंसियों के मुताबिक आग के कारण मॉल में फंसे हुए 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस शॉपिंग मॉल में सिनेमाघर, रेस्तरां और कई दुकानें हैं।

मास्को से 3,600 किलोमीटर दूर केमरोवो शहर के ‘विंटर चेरी माॅल’ की चौथी मंजिल पर आग लग गयी जिसमें कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में घायल कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सोशल मीडिया पर जारी तस्वीरों में आग से बचने के लिए कुछ लोग मॉल की खिड़कियों से छलांग लगाते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही मॉल से धुंऐ का गुब्बारा निकलते हुए भी दिखा। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।