Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
38 की उम्र में 20वें बच्चे को जन्म देगी महिला, डॉक्टर्स भी हैरान - Sabguru News
होम Azab Gazab 38 की उम्र में 20वें बच्चे को जन्म देगी महिला, डॉक्टर्स भी हैरान

38 की उम्र में 20वें बच्चे को जन्म देगी महिला, डॉक्टर्स भी हैरान

0
38 की उम्र में 20वें बच्चे को जन्म देगी महिला, डॉक्टर्स भी हैरान
38-year-old-women-pregnant-20th-time in-maharashtra
38-year-old-women-pregnant-20th-time in-maharashtra
38-year-old-women-pregnant-20th-time in-maharashtra

एक तरफ तमाम कोशिशों के बावजूद भी गर्भधारण नहीं कर पाती, वहीं दूसरी तरफ एक महिला 20वें बच्चे को जन्म देने जा रही है। जी हाँ, पढ़कर अजीब जरूर लगा होगा लेकिन यह सच है। महाराष्ट्र की एक महिला 20वीं बार बच्चे को जन्म देने वाली है। लेकिन उससे भी ज्यादा हैरानी तो तब हुई जब की उम्र सामने आई। महिला 38 साल की है। जब यह यह डॉक्टर्स को पता चला तो वो भी चौंक गए।

डॉक्टरों ने बताया कि बीड जिले की 38 वर्षीय महिला इससे पहले अब तक 19 बार गर्भवती हो चुकी है और अब वह सात माह की गर्भवती है। खानाबदोश गोपाल समुदाय से आने वाली लंकाबाई खराट को स्थानीय अधिकारियों ने देखा, जो उसके 20वें गर्भधारण के बारे में जानकर हैरान थे।

डॉक्टर ने बताया कि महिला के अभी 11 बच्चे है। उन्होंने आगे बताया कि जच्चा और बच्चा अब तक स्वस्थ हैं। महिला का पूरा ख्याल रखा जा रह है। खास बात यह भी है कि महिला पहली बार अस्पताल में बच्चे को जन्म देगी। इससे पहले महिला ने घर पर ही बच्चे को जन्म दिया था।