Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सिद्धू की ताजपोशी में जा रहे 4 कांग्रेस समर्थकों की दुर्घटना में मौत, 40 से अधिक घायल - Sabguru News
होम Breaking सिद्धू की ताजपोशी में जा रहे 4 कांग्रेस समर्थकों की दुर्घटना में मौत, 40 से अधिक घायल

सिद्धू की ताजपोशी में जा रहे 4 कांग्रेस समर्थकों की दुर्घटना में मौत, 40 से अधिक घायल

0
सिद्धू की ताजपोशी में जा रहे 4 कांग्रेस समर्थकों की दुर्घटना में मौत, 40 से अधिक घायल

मोगा। पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी में शामिल होने चंडीगढ़ जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मिनी बस पंजाब रोडवेज की मोगा से अमृतसर जा रही बस से टकरा जाने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हो गए।

मोगा से शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे कांग्रेस के कार्यकर्ता मिनी बस में सवार होकर चंडीगढ़ में सिद्धू की ताजपोशी समारोह के लिए जा रहे थे। मिनी बस जनेर के निकट अचानक लिंक रोड से निकलकर हाईवे पर आई तो सामने से मोगा से अमृतसर जा रही पंजाब रोडवेज की बस के साथ मिनी बस की सीधी भिड़त हो गई।

हादसा इतना भयंकर था कि दोनों बसों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। चीख पुकार सुनने के बाद आसपास के गांव के लोग बड़ी संख्या में मदद के लिए पहुंच गए थे, उन्होंने दोनों बसों में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया। हादसे के महज 30-40 मिनट के बाद ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई थीं, तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को मथुरादास सिविल अस्पताल लाना शुरू कर दिया था।

शवों को मथुरादास सिविल अस्पताल पहुंचाया जा चुका है। एसएमओ डाॅ सुखप्रीत बराड़ ने आपात संदेश देकर सभी चिकित्सकों को लिया। अस्पताल की ड्यूटी पर दूसरे विभागों में मौजूद पैरा मेडिकल स्टाफ भी तत्काल इमरजेंसी पहुंचकर घायलों के उपचार में जुट गया था। निजी अस्पताल के चिकित्सकों को सिविल अस्पताल में बुला लिया गया है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर राहत कार्य में जुटी है तथा मामले की जांच कर रही है।