Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
4 dead bodies recovered from canal in Sasaram Bihar - Sabguru News
होम Bihar बिहार सासाराम में नहर से 4 लोगों का शव बरामद

बिहार सासाराम में नहर से 4 लोगों का शव बरामद

0
बिहार सासाराम में नहर से 4 लोगों का शव बरामद
Bihar 4 dead bodies recovered from canal in Sasaram
 Bihar 4 dead bodies recovered from canal in Sasaram
Bihar 4 dead bodies recovered from canal in Sasaram

सासाराम बिहार में रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र के अमेठी गांव के निकट रजवार नहर से पुलिस ने आज एक महिला समेत चार लोगों का शव बरामद किया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर नहर से चार लोगों का शव बरामद किया गया है। मृतकों में एक महिला और तीन बच्चियां शामिल हैं। मृतकों की तत्काल पहचान नही की जा सकी है।

सूत्रों ने बताया कि मृतक महिला की उम्र करीब 30 वर्ष जबकि बच्चियों की उम्र (10) , (05) और (02) वर्ष है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।