Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
42 साल की एकता कपूर को मिला वैलेंटाइन, सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीर - Sabguru News
होम Entertainment 42 साल की एकता कपूर को मिला वैलेंटाइन, सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीर

42 साल की एकता कपूर को मिला वैलेंटाइन, सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीर

0
42 साल की एकता कपूर को मिला वैलेंटाइन, सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीर
42 year old Ekta Kapoor got a Valentine's picture, posted on social media
42 year old Ekta Kapoor got a Valentine's picture, posted on social media
42 year old Ekta Kapoor got a Valentine’s picture, posted on social media

सबगुरु न्यूज़, नई दिल्ली: सेलिब्रिटीज की लव लाइफ के बारे में जानने के लिए फैंस काफी उत्साहित रहते हैं। वो उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। फिल्म इंडस्ट्री की टॉप प्रोड्यूसर्स में शुमार एकता कपूर के बारे में भी फैंस जानना चाहते हैं। ऐसे में उनके लिए एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में बताया है ये उनके वैलेंटाइन हैं। 42 साल की ने अभी तक शादी नहीं की है। हम आपको बता दें कि ये कोई बड़े डायरेक्टर, प्रोड्यूसर या सुपरस्टार नहीं हैं बल्कि एक स्टार किड हैं। दरअसल, हाल ही में एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने भाई तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य की एक क्यूट तस्वीर पोस्ट करते हुए अपना वैलेंटाइन बताया है।

ये पहली बार नहीं है जब एकता कपूर ने लक्ष्य की क्यूट तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इससे पहले भी एकता कई बार लक्ष्य की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा कर चुकीं हैं।

एकता कपूर ‘हम पांच’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कहानी घर घर की’, ‘पवित्र रिश्ता’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, और ‘नागिन’ जैसे टेलीविजन शोज के लिए जानी जाती है। इसके साथ ही उन्होंने ‘क्या कूल हैं हम’, ‘कृष्णा कॉटेज’, ‘सी कंपनी’, जैसी मशहूर फिल्मों को प्रोड्यूस किया हैं।

टीवी की दुनिया से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो