

बगदाद। इराक में गत अक्टूबर से अबतक 485 प्रदर्शनकारियों की मौत हुई है और 27000 लोग घायल हुए हैं। मानव अधिकार संगठन ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
इराक स्वतंत्र मानव अधिकार उच्चायोग के सदस्य अली अल-बेयाती ने कहा, “गत अक्टूबर से अबतक प्रदर्शनकारियों के मरने वालों की संख्या 485 और घायलों की संख्या 27000 हो चुकी है।” उन्होंने कहा कि कुल 2807107 लोगों को पकड़ा गया है।
उस बीच 48 प्रदर्शनकारियों का अपहरण किया गया है। इराक में हत्याएं और अपहरण के मामले हाल ही में बढ़े हैं, विशेष रूप से नागरिक समाज के कार्यकर्ताओं के बीच जो दो महीने से अधिक समय से चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों में भाग ले रहे हैं।
इससे पहले मानव अधिकार संगठन ने बगदाद और अन्य शहरों में कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर चेतावनी दी थी। आयोग ने निहत्थे नागरिकों को लक्षित कर हत्याओं को रोकने, अपराधियों को गिरफ्तार करने और उन्हें न्याय दिलाने के लिए सुरक्षा सेवाओं के प्रयासों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
गौरतलब है कि इराक में सरकार के खिलाफ गत अक्टूबर से लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।