Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
महाराष्ट्र में कोरोना के सक्रिय मामलों में तेजी, बिहार में घटे - Sabguru News
होम Breaking महाराष्ट्र में कोरोना के सक्रिय मामलों में तेजी, बिहार में घटे

महाराष्ट्र में कोरोना के सक्रिय मामलों में तेजी, बिहार में घटे

0
महाराष्ट्र में कोरोना के सक्रिय मामलों में तेजी, बिहार में घटे
53866 deaths and 2836925 lakh infected with corona in india
53866 deaths and 2836925 lakh infected with corona in india
53866 deaths and 2836925 lakh infected with corona in india

नई दिल्ली। देश में वैश्विक महामारी कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में कोरोना के 3808 सक्रिय मामलों में तेजी आयी है जबकि बिहार में 1146 सक्रिय मामले घटे है।

इसी के साथ महाराष्ट्र में सक्रिय मामले बढ़कर 160,728 हो गए है तथा 346 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 21,033 हो गया जबकि अबतक 446,881 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं बिहार में लगातार सक्रिय मामलों की संख्या घटी है और यह संख्या अब 27546 पर पहुंच गयी हैं तथा अबतक 84404 लोग स्वस्थ हो चुके है। कोरोना से दूसरे नंबर पर सबसे अधिक प्रभावित तमिलनाडु में कोरोना के 705 सक्रिय मामले कम होने के बाद 53155 रह गए हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 69,652 नये मामले सामने आये तथा 977 लोगों की इस बीमारी से मौत हो गयी। नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 28,36,925 हो गया जबकि मृतकों की संख्या 53,866 हो गयी। इस दौरान 58,793 मरीज स्वस्थ हुए , जिन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। अब तक 20,96,664 लोग कोरोना मुक्त हो चुके हैं। संक्रमितों की संख्या में इजाफा होने के साथ सक्रिय मामलों की संख्या 9881 बढ़ी है। देश में अभी सक्रिय मामलों की संख्या 6,86,395 है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:-

राज्य……………………सक्रिय……..स्वस्थ……….मौत
अंडमान-निकोबार—–1045——1529——30
आंध्र प्रदेश———86725—226372—- 2906
अरुणाचल प्रदेश——-923——2022——–5
असम————-23756—- 60348—- -213
बिहार————-27546—-84404——487
चंडीगढ़————–1014—– 1351——-31
छत्तीसगढ़———–6139—–11185——161
दादरा- नगर हवेली
दमन-दीव————389——1604——–2
दिल्ली————-11137— 140767—- 4235
गोवा————– 3838—— 8713—– 124
गुजरात———– 14282—– 64823—- 2837
हरियाणा———– 7307—– 42056—– 567
हिमाचल प्रदेश—— 1400——- 2992—— 19
जम्मू-कश्मीर——- 6965——- 22497—- 572
झारखंड———- 9638——– 16175—– 277
कर्नाटक——— 81113——- 164150—- 4327
केरल———– 17442——— 32607—- 182
लद्दाख———— 633———– 1397—– 17
मध्य प्रदेश——- 10717——— 36475— 1159
महाराष्ट्र——– 160728——– 446881–21033
मणिपुर———– 1973———- 2885—– 18
मेघालय———– 806———– 694—— 6
मिजोरम———- 489———— 384—— 0
नागालैंड——— 1844———–1706—— 8
ओडिशा———19814——— 46936—– 372
पुड्डुचेरी———- 3309———- 5312—– 129
पंजाब———- 12460——— 22703—– 921
राजस्थान——– 14416 ——– 49963—– 910
सिक्किम———- 440———– 789——- 3
तमिलनाडु—— 53155——- 296171—–6123
तेलंगाना——– 21509——- 75186—— 729
त्रिपुरा———– 2205——— 5565——- 65
उत्तराखंड——– 3915——– 9132—— 178
उत्तर प्रदेश—— 49645——- 115227—– 2638
पश्चिम बंगाल— 27678——— 95663——2581
कुल———-686395——-2096664—- 53866