Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जामताड़ा : डायन के आरोप में अधेड़ महिला की निर्मम हत्या - Sabguru News
होम India City News जामताड़ा : डायन के आरोप में अधेड़ महिला की निर्मम हत्या

जामताड़ा : डायन के आरोप में अधेड़ महिला की निर्मम हत्या

0
जामताड़ा : डायन के आरोप में अधेड़ महिला की निर्मम हत्या

जामताड़ा। झारखंड में जामताड़ा जिले के जामताड़ा थाना क्षेत्र में नदी किनारे से एक अधेड़ महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि जिले के धोबना गांव के करमा डंगालपाड़ा गांव की रहने वाली 55 वर्षीय महिला सुखोदी हेंब्रम का शव को देखने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।

मामले को लेकर मृतका के पुत्र ने जानकारी देते बताया कि उसकी मां बीती बुधवार से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद कोई पता नहीं चला। सोमवार को गांव के कुछ बच्चे नदी मछली पकड़ने गए थे। तभी उन लोगों ने बालू में गड़ा हुआ शव को देखा।

नजदीक आने पर महिला का पैर बालू के बाहर निकला हुआ था। तत्काल बच्चों ने शोर मचाते हुए गांव वालों को इकट्ठा किया और ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद ज्योति मिंज का कहना है कि मामले को लेकर मृतका के पुत्र द्वारा आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।