Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
देश के तीन राज्यों में 57.42 प्रतिशत कोरोना संक्रमित - Sabguru News
होम India City News देश के तीन राज्यों में 57.42 प्रतिशत कोरोना संक्रमित

देश के तीन राज्यों में 57.42 प्रतिशत कोरोना संक्रमित

0
देश के तीन राज्यों में 57.42 प्रतिशत कोरोना संक्रमित
523367 deaths and 2767274 lakh infected with corona in india
57.42 percent corona infected in three states of India
57.42 percent corona infected in three states of India

नई दिल्ली। देश में महाराष्ट्र, तमिलनाडु और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) ने सबसे ज्यादा कहर बरपाया है तथा अब तक इन तीनों राज्य में इससे 95199 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जो देश में अब तक इस जानलेवा विषाणु से प्रभावित हुई कुल आबादी का 57.42 प्रतिशत हैं। इन तीनों राज्यों में अब तक इस महामारी से 2443 लोगों की जान जा चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 7466 नये मामले सामने आये हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 165799 पर पहुंच गयी है। देश में इस संक्रमण से कुल 4706 लोगों की मौत हुई है तथा 71106 लोग स्वस्थ हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य……………….संक्रमित….ठीक हुए….मौत
अंडमान-निकोबार……33………33………..0
आंध्र प्रदेश………..3251…..2125……..50
अरुणाचल प्रदेश……….2…………1………..0
असम………………..856…….104………..4
बिहार………………..3296…..1211………..15
चंडीगढ़………………..288…..189………..4
छत्तीसगढ़……………….399…….83………..0
दादर नगर हवेली……….2………0………..0
दिल्ली ……………..16281… 7495……..316
गोवा …………………….69………38……….0
गुजरात ……………..15562… 8003……..960
हरियाणा ……………….1504……881………19
हिमाचल प्रदेश ………….276……….70………5
जम्मू कश्मीर………….2036………859…….27
झारखंड ………………..469……212………..4
कर्नाटक……………….2533…….834………47
केरल …………………..1088…..555……….7
लद्दाख…………………….53………43……….0
मध्य प्रदेश ……………7453…..4050…….321
महाराष्ट्र ……………..59546…18616……1982
मणिपुर………………………55………..5……….0
मेघालय …………………..21……….12………..1
मिजोरम …………………….1…………1……….0
नागालैंड…………………….18 …………0……….0
ओडिशा ………………….1660…….887……..7
पुड्डुचेरी……………………..51…………14……….0
पंजाब …………………..2158…….1946……..40
राजस्थान ……………….8067…….4817……180
सिक्किम……………………..1…………..0………0
तमिलनाडु ……………..19372…….10548…….145
तेलंगाना …………………2256………1345…….67
त्रिपुरा………………………242…………167………0
उत्तराखंड ……………….500…………79………4
उत्तर प्रदेश………………7170………4215….197
पश्चिम बंगाल…………….4536………..1668….295
राज्यों को पुन: सौंपे मामले…4673………..–……..–
कुल मामले………………165799……71106…4706