Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, तीन की मौत, 200 से अधिक घायल
होम World Other World News जापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, तीन की मौत, 200 से अधिक घायल

जापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, तीन की मौत, 200 से अधिक घायल

0

टोक्यो | जापान के ओसाका शहर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। भूकंप के कारण कई इमारतों की दीवारें गिरने से तीन लोगों की मौत हो गयी और 200 से अधिक अन्य घायल हो गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गयी।

जापान के सरकारी प्रसारणकर्ता एनएचके के मुताबिक देश के दूसरे सबसे बड़े शहर ओसाका और उसके आस-पास के क्षेत्रों में आज सुबह स्थानीय समयानुसार भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण एक 80 वर्षीय बुजुर्ग तथा नौ वर्षीय एक बच्ची समेत कुल तीन लोगों की मौत हो गयी।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक भूकंप का केंद्र ओसाका प्रांत के उत्तरी हिस्से में था। शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गयी, लेकिन बाद में भूकंप की तीव्रता 6.1 बताई गयी। भूकंप के कारण सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

भूकंप के कारण मध्य जापान का प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र प्रभावित हुआ है। पेनासॉनिक कंपनी ने कहा कि भूकंप के कारण वह अपने दो प्लांट को अस्थायी तौर पर बंद कर रही है। टोयोटा मोटर काॅर्प की ईकाई ने भी ओसाका और क्योटो में अपना उत्पादन बंद कर दिया है।