

जयपुर । राजधानी जयपुर के बजाज नगर थाना क्षेत्र में स्थित बालिका सुधारगृह से आज छह बालिकाएं दीवार फांद कर फरार हो गयी।
घटना की जानकारी मिलते ही बालिका सुधारगृह की वार्डन ने उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी। बजाज नगर थानाधिकारी ने बताया कि सुधारगृह से फरार हुई लड़कियों में से तीन को आज सवरे ही जगतपुरा रेलवे स्टेशन से पकड़ कर पुन: सुधारगृह को सौंप दिया है जबकि शेष तीन की तलाश की जा रही है।
उन्होंने बताया कि बालिकाओं के सुधारगृह से फरार होने के कारणों का अभी पता नही चल पाया है। सभी की उम्र 15 से 18 वर्ष की बतायी जाती है और सभी जयपुर शहर के बाहर की रहने वाली है।