
अहमदनगर(महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के कोपरगांव राजमार्ग पर पगारे वस्ती के पास शुक्रवार को एक कंटेनर के ऑटो रिक्शा में टक्कर मारने से छह लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए।
कोपरगांव पुलिस ने कहा है कि यह घटना सुबह करीब आठ बजे उस समय हुई जब ऑटो रिक्शा कोपरगांव जा रहा था और विपरीत दिशा से आ रहे कंटेनर ने उसको टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना में जान गंवाने वाले छह मृतकों में चार महिलाएं हैं। सभी घायलों का इलाज कोपरगांव अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने कहा है कि मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।