Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अहमदाबाद : कपड़े के गोदाम में भीषण आग, 6 की मौत, 8 घायल - Sabguru News
होम Gujarat Ahmedabad अहमदाबाद : कपड़े के गोदाम में भीषण आग, 6 की मौत, 8 घायल

अहमदाबाद : कपड़े के गोदाम में भीषण आग, 6 की मौत, 8 घायल

0
अहमदाबाद : कपड़े के गोदाम में भीषण आग, 6 की मौत, 8 घायल

अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद शहर के नारोल क्षेत्र में बुधवार को एक कपड़े के गोदाम में भीषण आग लग गई जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य झुलस गए और चार घायल हो गए।

अग्निशमन अधिकारी मिथुन मिस्त्री ने बताया कि पिराणा रोड़ पर नानु काका के कपड़े के गोदाम में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। पौने बारह बजे सूचना मिलते ही 25 दमकलों के साथ दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

लेकिन इस दौरान वहां केमिकल के ड्रम में हुए विस्फोट से आसपास की तीन से चार फैक्ट्रियों की छत गिर गई जिससे गंभीर रूप से झुलसे और अन्य लोग मलबे में दब गए। इस हादसे में कुल 14 लोग घायल हो गए। सभी को एल जी अस्पताल भेजा गया। छत का मलबा हटाया जा रहा है। मलबा हटाने के बाद ही पता चल पाएगा कि अंदर और कितने लोग दबे हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि घटना में झुलसे छह लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। जबकि अस्पताल में भर्ती नौ लोगों का उपचार किया जा रहा है। मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।