Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
6 workers killed in Karachi boiler explosion-कराची में बायलर फटने की घटना में घायल 6 मजदूरों की मौत - Sabguru News
होम World Asia News कराची में बायलर फटने की घटना में घायल 6 मजदूरों की मौत

कराची में बायलर फटने की घटना में घायल 6 मजदूरों की मौत

0
कराची में बायलर फटने की घटना में घायल 6 मजदूरों की मौत

कराची। कराची की एक फैक्ट्री का बायलर फटने से घायल हुए छह मजदूरों की मृत्यु हो गई है।सिविल अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि घायल मजदूरों की मौत बुधवार शाम को हो गई।

कराची के लांधी के मंजिल पंप क्षेत्र में स्थित एक प्राइवेट फैक्ट्री का बायलर फटने से सात मजदूर गंभीर रुप से घायल हुए थे जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि घायल सात में से छह मजदूरों की बुधवार शाम को मृत्यु हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मालिर इरफान बहादुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार बायलर के एक फरनेंस में गैस का दबाव अधिक हो जाने की वजह से इसमें जोरदार विस्फोट हुआ। मृतकों के नाम आमिर, सलीम, शादमन, इमरान, खालिद और इनायत हैं।