Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
latehar jila jharkhand karma visarjan ghatn - Sabguru News
होम Breaking झारखंड में करमा विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से 7 बच्चियों की मौत

झारखंड में करमा विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से 7 बच्चियों की मौत

0
झारखंड में करमा विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से 7 बच्चियों की मौत

रांची। झारखंड में लातेहार जिले में करमा विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से 7 बच्चियों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि घटना बालूमाथ थाना क्षेत्र के मननडीह गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।

सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की रात गांव में करमा पूजा संपन्न होने के बाद शनिवार को गांव के लोग करम डाली को विसर्जित करने के लिए तालाब गए थे। तालाब में नहाने के दौरान सात बच्चियां गहरे पानी में चली गई। महिलाओं ने हल्ला किया तो आसपास के कुछ लोगों ने तालाब में कूदकर बच्चियों को बाहर निकाला।

डूबने से तीन बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन चार बच्चियों को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। बच्चियों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हेमन्त सोरेन ने  बच्चियों की मौत पर जताया दुःख

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने लातेहार जिले के शेरेगाड़ा गांव में करम डाली विसर्जन के दौरान 7 बच्चियों की डूबने से हुई मौत पर दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को परमात्मा से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवारों को दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

इस बीच लोक जनशक्ति पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इस घटना की जांच की मांग की है।