Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
7 thousand crores grant approved for 6 disaster affected states - आपदा प्रभावित छह राज्यों के लिए 7 हजार करोड रूपये की सहायता मंजूर - Sabguru News
होम Delhi आपदा प्रभावित छह राज्यों के लिए 7 हजार करोड रूपये की सहायता मंजूर

आपदा प्रभावित छह राज्यों के लिए 7 हजार करोड रूपये की सहायता मंजूर

0
आपदा प्रभावित छह राज्यों के लिए 7 हजार करोड रूपये की सहायता मंजूर
7 thousand crores grant approved for 6 disaster affected states
 7 thousand crores grant approved for 6 disaster affected states
7 thousand crores grant approved for 6 disaster affected states

नयी दिल्ली । केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आज यहां हुई उच्च स्तरीय बैठक में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित छह राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश के लिए 7214.03 करोड़ रूपये की केन्द्रीय सहायता राशि मंजूर की गयी।

राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष से दी जाने वाली इस राशि में से बाढ और भूस्खलन प्रभावित हिमाचल प्रदेश के लिए 317.44 करोड़, बाढ प्रभावित उत्तर प्रदेश के लिए 191.73 करोड़,सूखा प्रभावित अान्ध्र प्रदेश के लिए 900.04 करोड़, सूखा प्रभावित गुजरात के लिए 127.60 करोड़, सूखा प्रभावित कर्नाटक के लिए 949.49 करोड़, सूखा प्रभावित महाराष्ट्र के लिए 4714.28 करोड़ और चक्रवात प्रभावित पुड्डुचेरि के लिए 13.09 करोड़ रूपये जारी किये जायेंगे।

इन राज्यों को यह राशि अतिरिक्त सहायता के तौर पर दी जायेगी। बैठक में श्री सिंह के अलावा अंतरिम वित्त मंत्री पीयूष गाेयल, कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह और गृह, वित्त , कृषि मंत्रालय के साथ नीति आयोग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।