

भिंड । मध्यप्रदेश के भिंड जिले की एक अदालत ने एक महिला से दुष्कर्म के आरोपी को दोषी ठहराते हुए उसे सात साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।
गोहद न्यायालय के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार गुप्ता की अदालत ने डेढ़ साल पुराने इस मामले में कल फैसला सुनाते हुए ग्वालियर निवासी दोषी हरिप्रसाद कुशवाह पर 12 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।
अपरलोक अभियोजक दीवान सिंह गुर्जर ने बताया कि 10 दिसंबर 2017 को महिला ने अपने साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मौ थाने में रिपोर्ट लिखाई। महिला के पति का स्वर्गवास करीब 10 साल पहले हो गया था। इसके बाद वह मौ में अपने बच्चाों के साथ रह रही थी। उसने बताया कि 10 दिसंबर को आरोपी उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया।