Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सतीश पूनियां ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पर किया ध्वजारोहण - Sabguru News
होम Headlines सतीश पूनियां ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पर किया ध्वजारोहण

सतीश पूनियां ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पर किया ध्वजारोहण

0
सतीश पूनियां ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पर किया ध्वजारोहण

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय और बड़ी चौपड़ पर ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजय पाल सिंह, मुकेश दाधीच, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, महेन्द्र सिंह जाटव, अशोक सैनी, पूर्व सांसद नारायण पंचारिया, रामकुमार बैरवा, जिलाध्यक्ष राघव शर्मा सहित प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डॉ. पूनियां ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र और दुनिया और सृष्टि के सनातन, शाश्वस्त, आध्यात्मिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत की परंपरा के देश भारत, भारत की आजादी के 75 वर्ष और यह आजादी का अमृतकाल, उस अमृतकाल की बेला में उस भारत के सुन्दर सनातन नक्शे का एक सुन्दर सा प्रदेश राजस्थान, जहां जीवन को परंपरा और उत्सव के रूप में जिया जाता है।