Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर : स्कार्पियो की चपेट में आने से एक जायरीन की मौत, 4 घायल - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर : स्कार्पियो की चपेट में आने से एक जायरीन की मौत, 4 घायल

अजमेर : स्कार्पियो की चपेट में आने से एक जायरीन की मौत, 4 घायल

0
अजमेर : स्कार्पियो की चपेट में आने से एक जायरीन की मौत, 4 घायल

अजमेर। राजस्थान के अजमेर के गंज थानाक्षेत्र में आज स्कार्पियो की चपेट में आने से एक जायरीन की मौत हो गई और चार अन्य गम्भीर रुप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के महावीर सर्किल चौराहे पर जहां उर्स 810 की रौनक चल रही है और बड़ी संख्या में जायरीनों की आवाजाही सड़कों पर है, के साथ उक्त हादसा घटित हुआ।

स्कार्पियो ने तेज गति से मौड़ते हुए जायरीनों को चपेट में ले लिया। एक जायरीन की मौके पर ही मौत भी हो गई। दरअसल, बिना नम्बर की स्कार्पियो में डोडा चूरा के बोरे भरे थे। चालक चौराहे पर पुलिस से बचने के लिए तेज गति से आगे बढ़ा और दुर्घटना हो गई।

घटना के बाद जायरीनों ने हंगामा कर दिया और कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर गंज थानापुलिस मौके पर पहुंची और मृतक एवं घायलों को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया गया। जायरीन दरगाह में जियारत के लिए नासिक से अजमेर आए थे।

आला पुलिस अधिकारियों के पहुंचने पर स्थिति को नियंत्रण में करके जाम खुलवाया गया और डोडा पोस्त के बोरों को एक अन्य पिकअप के जरिए गंज थाने भिजवाया गया। घटना के बाद मौके पर व्यापक भीड़ एवं हंगामा रहा लेकिन फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस पूरे मामले की जांच व डोडा पोस्त के बारे में जानकारी हासिल करने में जुटी है।