Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
ये है दुनिया के सबसे बड़े दानी देश - Sabguru News
होम Tour & Travel ये है दुनिया के सबसे बड़े दानी देश

ये है दुनिया के सबसे बड़े दानी देश

0
ये है दुनिया के सबसे बड़े दानी देश
This is the world's largest donor country
This is the world's largest donor country
This is the world’s largest donor country

दुनिया के कई देश ऐसे हैं, जहां के लोग दिल खोलकर दान देते हैं। दानवीर देशों को लेकर,’चैरिटीज ऐड फाउन्डेशन’ ने दुनिया में सबसे ज्यादा दान करने वाले लोगों से जुड़े देशों की एक लिस्ट जारी की है। इस सूची में 145 देशों को शामिल किया गया है।

 म्यांमार 

लिस्ट में म्यांमार सबसे ऊपर है। म्यांमार की 92 फीसदी आबादी गरीबों के मदद करने में आगे है और 55 फीसदी लोग सामाजिक कार्यों के लिए खुशी से समय निकालते हैं।

अमेरिका

दान देने वाले देशों की लिस्ट में अमेरिका दूसरे नंबर पर है। चैरिटीज ऐड फाउन्डेशन के मुताबिक, अमेरिका के 76 फीसदी लोग, दूसरे लोगों की मदद करने में आगे रहते हैं। * न्यूजीलैंड :

न्यूजीलैंड में धन दान करने की प्रवृत्ति 73 फीसदी और अजनबियों की मदद करने की करीब 65 फीसदी लोगों में है। वहीं स्वेच्छा से सामाजिक कार्यों में शामिल होने का चलन 45 फीसदी लोगों में है।

कनाडा 

औद्योगिक देशों में कनाडा भी टॉप 10 दानियों में शामिल है। यहां के 69 फीसदी लोग अजनबियों की मदद करने, 44 फीसदी धन दान करने और 44 फीसदी सामाजिक कार्य करने को तत्पर रहते हैं।

ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया के सख्त आप्रवासी कानूनों के चलते इस देश को अक्सर उन अमीर देशों की तरह देखा जाता है जो अपनी समृद्धि औरों के साथ बांटना नहीं चाहते। सामाजिक कार्यों के लिए दान करने में 72 फीसदी और मुफ्त सेवा देने के लिए 40 फीसदी लोग तैयार हैं।

 

HOT NEWS UPDATE : 13 साल के बच्चे ने एसी बांसुरी बजाई की सब देखते रह गए

 

HOT NEWS UPDATE : एक ऐसा दरवाज़ा जिसे खोलने से सरकार भी डरती है

 

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE