Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
शिमला में मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया - Sabguru News
होम India शिमला में मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया

शिमला में मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया

0
शिमला में मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया
The minimum temperature was recorded in Shimla
The minimum temperature was recorded in Shimla
The minimum temperature was recorded in Shimla

शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार को इस मौसम का सबसे कम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, राज्य में नववर्ष की पूर्वसंध्या पर बर्फबारी नहीं हुई। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि राज्य में कई स्थानों पर तापमान हिमांक बिन्दू से नीचे रहा।

लाहौल और स्पिति का मुख्यालय कीलॉन्ग सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 9.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

किन्नौर जिले के कलपा में तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि मनाली में तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, डलहौजी में 4.2 डिग्री और धर्मशाला में छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE