Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दिल्ली में धुंधभरी सुबह, 28 रेलगाड़ियां रद्द - Sabguru News
होम Delhi दिल्ली में धुंधभरी सुबह, 28 रेलगाड़ियां रद्द

दिल्ली में धुंधभरी सुबह, 28 रेलगाड़ियां रद्द

0
दिल्ली में धुंधभरी सुबह, 28 रेलगाड़ियां रद्द
28 trains canceled in Delhi on dusk,
28 trains canceled in Delhi on dusk,
28 trains canceled in Delhi on dusk,

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह कोहरा छाया रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे दृश्यता 400 मीटर रही और आद्र्ता का स्तर 100 फीसदी दर्ज हुआ।

उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे के चलते 28 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं और 36 अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं जबकि 9 के समय में फेरबदल किया गया है। मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने कहा, “सुबह घने कोहरे के साथ दिन में आसमान साफ रहेगा।”

VIDEO: जाने पारले बिस्कुट की लड़की का राज..

अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

VIDEO: राजस्थान की भूतिया जगह जाने से पहले जान ले इनका रहस्य

वहीं, एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE