Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
करें लंदन की इन फेमस जगहों की सैर - Sabguru News
होम Tour & Travel करें लंदन की इन फेमस जगहों की सैर

करें लंदन की इन फेमस जगहों की सैर

0
करें लंदन की इन फेमस जगहों की सैर
Visit London's Famous Places
Visit London's Famous Places

Visit London’s Famous Places

लंदन अपनी कई चीजों के कारण फेमस है, यहां की महारानी को लेकर, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी को लेकर। इसके अलावा भी यहां कई चीजें है जो घूमने लायक है। इसलिए लंदन जब भी जाएं, इन जगहों पर जरूर घूमे। इसमें पहला नाम है ब्रिटिश म्यूजियम, ब्रिटिश म्यूजियम में सात मिलियन वस्तुएं एक्जीबिशन के लिए रखी गई है। इन महत्वपूर्ण वस्तुओं में सबसे अधिक लोकप्रिय एल्गिन मार्बल, रोसेटा स्टोन, दुनिया की सबसे पुरानी ममी ‘जिंजर’, लिंडोमेन आदि शामिल है। यहां पर प्रवेश निशुल्क है।

ब्रिटिश लाइब्रेरी भी जा सकते है, इसका सिर्फ साहित्यिक नहीं ऐतिहासिक महत्व भी है। चारलोते ब्रोंटे की जेन आयर की पांडुलिपि, विलियम शेक्सपियर का ऑटोग्राफ भी यहां मौजूद है।

मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम, यह म्यूजियम दुनिया भर में मशहूर है। यहां की मोम की मूर्तियां प्रसिद्ध है। यहां पर भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अमिताभ बच्‍चन, शाहरुख खान और सलमान खान, करीना कपूर तक अन्य सेलेब्रिटीज की मोम की मूर्तियां लगी हुई है।

लंदन टॉवर, यह एक ऐतिहासिक शाही किला है, जिसमे इंग्लैण्ड के शाही परिवार का क्राउन भी रखा हुआ है।

Video:HOT NEWS UPDATE : ये 8 बातें बताती है की आपके पास आत्मा है || जानने के लिए देखिये ये वीडियो

Video:HOT NEWS UPDATE : अगर आप के अंदर पागलपन है तो कर सके है आप अपने सपनो को पूरा || जानने के लिए देखिए ये वीडियो

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो