Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारत के इन पर्यटन स्थलों से जुड़े हैं महाभारत काल के कई रहस्य - Sabguru News
होम Tour & Travel भारत के इन पर्यटन स्थलों से जुड़े हैं महाभारत काल के कई रहस्य

भारत के इन पर्यटन स्थलों से जुड़े हैं महाभारत काल के कई रहस्य

0
भारत के इन पर्यटन स्थलों से जुड़े हैं महाभारत काल के कई रहस्य
These tourist spots in India are associated with many mysteries of Mahabharata period
These tourist spots in India are associated with many mysteries of Mahabharata period
These tourist spots in India are associated with many mysteries of Mahabharata period

भारत में कई ऐसे पर्यटन स्थल मौजूद हैं जिनकी खूबसूरती देश-विदेश के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है|इनमें कुछ ऐसे पर्यटन स्थल भी हैं जो ऐतिहासिक और धार्मिक नज़रिए से काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं|आज हम आपको भारत के एक ऐसे ही मशहूर पर्यटन स्थल के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे महाभारत काल के रहस्य जुड़े हुए हैं| हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से उत्तर दिशा में सिर्फ 40 किलो मीटर की दूरी पर लेह की ओर जानेवाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाटी के सिरे के पास मनाली स्थित है| यहां के खूबसूरत और प्राकृतिक नज़ारें, एतिहासिक मंदिर, फिजाओं में फैली बर्फ की चादर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षिक करती हैं| मनाली का मौसम साल भर सुहाना ही बना रहता है यही वजह है कि पूरे साल यहां सैलानियों के आने जाने का सिलसिला जारी रहता है|

हिडिम्बा मंदिर

बताया जाता है कि अज्ञातवास के दौरान भीम ने हिडिम्बा के भाई हिडिम्ब नाम के राक्षस को मार दिया था| हिडिम्बा अपने भाई की मृत्यु का बदला लेना चाहती थी लेकिन जब उसने भीम को देखा तो उनपर मोहित हो गई| जिसके बाद हिडिम्बा का विवाह भीम से संपन्न हुआ था| मनाली का हिडिम्बा मंदिर भीम की पत्नी को हिडिम्बा को समर्पित है|

अर्जुन गुफा

मनाली के पिरनी गांव में स्थित अर्जुन गुफा को देखने के लिए देशभर से सैलानी आते हैं| मान्यता है कि महाभारत काल में अर्जुन ने यहां ठहरकर पशुपति अस्त्र हांसिल किया था|

नेहरू कुंड

मनाली में रोहतांग पास पर बना हुआ नेहरू कुंड एक प्राकृतिक और खूबसूरत झरना है| यह झरना मनाली से महज 5 किलोमीटर पर स्थित है जहां सुबह और शाम के वक्त सैलानियों का जमावड़ा लगा रहता है|

इन देशों में कई महीनों तक नहीं छिपता सूरज, रहता है दिन

करें सैर विदेशों में स्थित इन प्रसिद्ध हिन्दू मंदिरों की

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो