Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मोदी ने इसरो को 100वें उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर बधाई दी - Sabguru News
होम India मोदी ने इसरो को 100वें उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर बधाई दी

मोदी ने इसरो को 100वें उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर बधाई दी

0
Modi congratulates ISRO on successful launch of 100th satellite
Modi congratulates ISRO on successful launch of 100th satellite

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को 100वें उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर बधाई दी। इसरो ने ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी-सी 40) पर छह देशों के 31 उपग्रहों को पृथ्वी की कक्षा में प्रक्षेपित किया है। मोदी ने ट्वीट किया, “मैं आज पीएसएलवी के सफल प्रक्षेपण पर इसरो और उसके वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं। नए साल में यह सफलता एवं अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश के तेजी से बढ़ते कदम हमारे नागरिकों, किसानों और मछुआरों के लिए लाभकारी होंगे। कुल 31 उपग्रहों में से तीन भारतीय हैं और शेष 28 उपग्रह कनाडा, फिनलैंड, फ्रांस, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और अमेरिका के हैं।

मोदी ने कहा, इसरो द्वारा 100वें उपग्रह का सफल प्रक्षेपण संगठन की शानदार उपलब्धियों और भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के उज्‍जवल भविष्य को दर्शाता है।

उन्होंने कहा, भारत की सफलता के लाभ हमारे साझेदारों के लिए भी उपलब्ध हैं! आज लॉन्च किए गए कुल 31 उपग्रहों में से 28 उपग्रह अन्य छह देशों के हैं।

देश से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो