Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अमेरिकी महिला से छेड़छाड़ के आरोप में प्रवासी भारतीय गिरफ्तार - Sabguru News
होम World अमेरिकी महिला से छेड़छाड़ के आरोप में प्रवासी भारतीय गिरफ्तार

अमेरिकी महिला से छेड़छाड़ के आरोप में प्रवासी भारतीय गिरफ्तार

0
अमेरिकी महिला से छेड़छाड़ के आरोप में प्रवासी भारतीय गिरफ्तार
Indian woman arrested for tampering with US woman
Indian woman arrested for tampering with US woman Indian woman arrested for tampering with US woman

Indian woman arrested for tampering with US woman

नई दिल्ली | गूगल के लिए सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करने वाले प्रवासी भारतीय (एनआरआई) को यहां पांच सितारा होटल में एक अमेरिकी महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि यह घटना 8 जनवरी को रात के करीब 10 बजे हुई जब आरोपी अनमोल सिंह खरबंदा (22) होटल के बार में एक 52 वर्षीय महिला से मिला और उनसे बातचीत शुरू की। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बी. के . सिंह ने कहा, “खरबंदा महिला को धूम्रपान के लिए अपने कमरे में ले गया और फिर कथित तौर पर उनसे छेड़छाड़ करने लगा। सिंह ने कहा, गूगल के लिए अनुबंध के आधार पर काम करने वाला खरबंदा घटना के समय शराब के नशे में था। महिला खरबंदा से लड़ने के बाद अगले दिन जयपुर चली गई।

सिंह ने कहा कि जयपुर से दिल्ली लौटने के बाद गुरुवार को महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा, पीड़िता की शिकायत के बाद खरबंदा से पूछताछ की गई और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। खरबंदा और पीड़िता पिछले कुछ दिनों से ताज पैलेस होटल में रह रहे थे। अधिकारी ने कहा कि खरबंदा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विश्व से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो