Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भाजपा प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर पहुंचे पुष्कर, कार्यकर्ताओं से मिले - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer भाजपा प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर पहुंचे पुष्कर, कार्यकर्ताओं से मिले

भाजपा प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर पहुंचे पुष्कर, कार्यकर्ताओं से मिले

0
भाजपा प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर पहुंचे पुष्कर, कार्यकर्ताओं से मिले
ajmer by-election 2018 : BJP State General Secretary Chandrasekhar meets party workers in Pushkar
ajmer by-election 2018 : BJP State General Secretary Chandrasekhar meets party workers in Pushkar

अजमेर। अजमेर लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर भाजपा सत्ता और संगठन पूरी ताकत झोंके हुए है। सोमवार शाम को पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर पुष्कर पहुंचे। उन्होंने मालियान मंदिर परिसर में पुष्कर शहर मंडल, पुष्कर के मंडल अध्यक्षों व पदाधिकारियों की एक बैठक ली।

बैठक में संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत, देहात अध्यक्ष प्रोफेसर बीपी सारस्वत, प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच व पुष्कर नगरपालिका चेयरमैन कमल पाठक मौजूद रहे। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि अपने समर्थक मतदाता की शत प्रतिशत वोटिंग करवानी है। पन्ना बूथ अध्यक्ष व पन्ना प्रमुख को सभी वैचारिक कार्यकर्ताओं से संपर्क कर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करें।

अम्बे मां से आशीर्वाद लेकर लांबा ने अजमेर उत्तर में किया जनसम्पर्क

बीजेपी के विचारों को जन जन तक फैलाना है। केंद्र व राज्य में पहली बार ऐसी सरकार चुनी गई है जो योजनाओं का लाभ सीधे आम जन तक पहुंचा रही है। उज्ज्वला योजना का लाभ गरीबों तक पहुंच रहा है। केंद्र व राज्य में पहली बार जनकल्याण करने वाली सरकारी है। बीजेपी सरकारें गरीबों के हित में काम करने वाली तथा जनता के दुख दर्द में शामिल होने वाली सरकार है।

बैठक में मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी, उपसभापति मुकेश कुमावत, संभाग प्रभारी डॉ अरविंद शर्मा, जिला संयोजक सर्वेश्वर शास्त्री, युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि सर वाडिया, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष फिरोज खान, महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी पाराशर, खोडा गणेश मंडल महेंद्र सिंह रावत, नगर मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल यादव, सराधना मंडल अध्यक्ष भोलाराम गुर्जर, बूढा पुष्कर मंडल अध्यक्ष अशोक सोनी, वरिष्ठ नेता ईश्वर पाराशर, ओम प्रकाश पाराशर, पूर्व चेयरमैन सूरज नारायण पाराशर, पार्षद शिवस्वरूप महर्षि, अरुण वैष्णव, विष्णु शर्मा, वेद प्रकाश पाराशर, महेश पाराशर, मीना राजगुरु, मंजू शर्मा, नरेंद्र माली आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।