Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
इन खूबसूरत छुपी हुई जगहों की सैर है बेहद रोमांचकारी - Sabguru News
होम Tour & Travel इन खूबसूरत छुपी हुई जगहों की सैर है बेहद रोमांचकारी

इन खूबसूरत छुपी हुई जगहों की सैर है बेहद रोमांचकारी

0
इन खूबसूरत छुपी हुई जगहों की सैर है बेहद रोमांचकारी
Excursions to these beautiful hidden places is very exciting
Excursions to these beautiful hidden places is very exciting
Excursions to these beautiful hidden places is very exciting

घूमने के शौकीन लोग अक्सर नई-नई जगहों की सैर के लिए हमेशा तैयार रहते है| पर्वतचोटियों से लेकर झीलों, गांवों से लेकर रेगिस्‍तान और गुफाओं तक की भरमार हमारे देश में है| हमारे देश में कई ऐसी जगहें हैं, जिनके बारे में लोग अच्छी तरह से जानते हैं| कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आप अब तक अंजान होंगें|

खिमसार ड्यून विलेज

थार के रेगिस्‍तान से घिरे इस गांव के चारों तरफ रेत ही रेत है| यहां पर सूर्योदय और सूर्यास्त का बेहद खूबसूरत नजारा दिखाई देता है| इसके पास एक खूबसूरत जगह खिमसार किला है, जोकि यहां से 15 मिनट की दूरी पर स्थित है|

बोर्रा गुफाएं

आंध्र प्रदेश की अराकु घाटी में स्थित बोर्रा गुफाओं को भारत की सबसे गहरी गुफाओं में से एक माना जाता है| पारा, सोडियम और हैलोजन लैंप की उपस्थिति के कारण इन गुफाओं का आकर्षण और बढ़ जाता है| यहां सालभर में कभी भी आ सकते हैं|

भीमबेटका रॉक शैल्‍टर्स

मध्‍य प्रदेश की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है भीमबेटका रॉक शैल्‍टर्स| भीमबेटका के पत्‍थरों पर खूबसूरत नक्‍काशी भी की गई है| इन पत्‍थरों पर संस्‍कृति और जीवन से संबंधित कई दृश्‍यों को उकेरा गया है|

लोकटक झील

मणिपुर के खूबसूरत पहाड़ों में स्थित लोकटक झील पूर्वोत्तर भारत की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील है| ये जगह फ्लोटिंग फुमदी के लिए लेाकप्रिय है| ये झील दुनिया की सबसे लोकप्रिय और सुंदर झीलों में शुमार है|

Video:HOT NEWS UPDATE : इस लड़की का डांस देखकर दिमाग ही घूम जायेगा || जानने के लिए देखिये ये वीडियो

चांद बावड़ी

राजस्‍थान के जयपुर से 95 किमी दूर स्थित ये विशाल कुंआ वास्‍तुकला का उत्‍कृष्‍ट नमूना है| इसमें 3500 गहरी सीढ़ियां और 13 कमरे हैं| जल संरक्षण के लिए इस बावड़ी को 800 ईस्‍वीं में बनवाया गया था| यहां आने का सही समय नवंबर से मार्च तक है|

Video:HOT NEWS UPDATE : SONY ने निकाले ये मोबाइल्स एक नई तकनीक के साथ || जानने के लिए देखिये ये वीडियो

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो