Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पाकिस्तानी गोलीबारी में बीएसएफ जवान शहीद, 2 नागरिक भी मरे - Sabguru News
होम Breaking पाकिस्तानी गोलीबारी में बीएसएफ जवान शहीद, 2 नागरिक भी मरे

पाकिस्तानी गोलीबारी में बीएसएफ जवान शहीद, 2 नागरिक भी मरे

0
पाकिस्तानी गोलीबारी में बीएसएफ जवान शहीद, 2 नागरिक भी मरे
BSF jawan killed in Pakistani firing, 2 civilians die
BSF jawan killed in Pakistani firing, 2 civilians die
BSF jawan killed in Pakistani firing, 2 civilians die

जम्मू : जम्मू एवं कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर शुक्रवार को पाकिस्तानी रेंजरों की अंधाधुंध गोलबारी व गोलाबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान शहीद हो गया। दो नागरिक भी मारे गए, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने कहा कि सांबा जिले में बीएसएफ के हेड कांस्टेबल जगपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।

जम्मू जिले के आर.एस. पुरा सेक्टर के अर्निया में नागरिकों और सैन्य ठिकानों को निशाना बना कर की गई पाकिस्तानी गोलाबारी और गोलीबारी में दो नागरिक भी मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए।

घायल नागरिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस तरह दे अपनी गर्लफ्रेंड को डेट, होगी बहोत इम्प्रेस

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी रेंजरों ने शुक्रवार को जम्मू, सांबा और कठुआ में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के साथ लगी बीएसएफ की 20 चौकियों पर अंधाधुंध गोलीबारी और गोलाबारी की।

एक पुलिस सूत्र ने कहा, “गोलीबारी व गोलाबारी सुबह 6.40 बजे शुरू हुई और चार घंटे से ज्यादा समय तक चलती रही। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया।”

इस तरह जाने लड़कियों के गुप्त इशारे

प्रशासन ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास के इलाकों में स्थित सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।

खबरों में कहा गया है कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगे तीन जिलों के गांवों के निवासियों में दहशत का माहौल है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE