Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मोदी ने दिया सैनिकों को सम्मान, हम करेंगे भाजपा के पक्ष में मतदान - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer मोदी ने दिया सैनिकों को सम्मान, हम करेंगे भाजपा के पक्ष में मतदान

मोदी ने दिया सैनिकों को सम्मान, हम करेंगे भाजपा के पक्ष में मतदान

0
मोदी ने दिया सैनिकों को सम्मान, हम करेंगे भाजपा के पक्ष में मतदान

अजमेर। अजमेर लोकसभा सीट के उपचुनाव को लेकर भाजपा के सभी राजनीतिक प्रकोष्ठ सक्रिय हो गए हैं। शनिवार को भाजपा जिला सैनिक प्रकोष्ठ की पुनः निर्माण स्थापना दिवस पर चुनाव कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।

सामाजिक न्याय मंत्री अरूण कुमार चतुर्वेदी, ओंकार सिंह लखावत, शिवशंकर हेडा की मौजूदगी में हुई बैठक के दौरान ग्रुप कैप्टीन करण सिंह भाटी, भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मेजर घनश्याम सिंह राठौड, प्रदेशाध्यक्ष मनोज कुमार, प्रमोद कुमार, कैप्टन सत्यनारायण सिंह राठौड, कई भूतपूर्व सैनिकों ने भरोसा दिलाया कि मोदी सरकार ने शासन संभालते ही सबसे पहले सैनिकों की सुध लेकर उनका मान बढाया।

चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा सरकारों ने सेना के जवानों को सम्मान दिया है। अब शहीद सैनिकों के पार्थिव शरीर को सम्मान उनके घर तक लाया जाता है। पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि होती है। सीमा पर जान न्योछावर कर देने वाले वीर जवानों के परिवारों को गुमनामी भरा जीवन नहीं जीना पडता। समाज में उनका सम्मानजनक स्थान होता है।

भाजपा ही राजपूत समाज का घर : राजेन्द्र सिंह राठौड
दूदू विधानसभा क्षेत्र के गांवों में लांबा का तूफानी दौरा, वोट की अपील

प्रौन्नित विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने कहा कि चुनाव प्रचार व्यवस्थित तरीके से हो साथ ही भाजपा प्रत्याशी की जीत को लक्ष्य लेकर जुटेंगे तो इसके परिणाम भी सकारात्मक आएंगे। इन चुनाव में बात सिर्फ जीत की नहीं बल्कि रिकार्ड जीत की है। रिकार्ड जीत के लिए पार्टी के हर समर्थक और कार्यकर्ता को जी जान से जुटना पडेगा।

ग्रुप कैप्टन केएस भाटी ने कहा कि यह मोदी सरकार उप​लब्धि है 43 साल से अटके वन रेंक वन पेंशन का मामला सुलझ गया। पूर्व सैनिकों को ओआरओपी का पूरा फायदा मिला।

मेजर घनश्याम सिंह राठौड ने कहा कि सैनिक प्रकोष्ठ से जुडे कार्यकर्ता घर घर जाकर प्रचार प्रसार में जुटे जाएं और अंतिम लक्ष्य लांबा को विजयी बनाना है को पूरा करें। अंत में सैनिक प्रकोष्ठ से जुडे सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी लांबा को जीताने का संकल्प लिया।