Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सीएम राजे की पुत्रवधु निहारिका ने BJP प्रत्याशी लांबा के लिए मांगे वोट - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer सीएम राजे की पुत्रवधु निहारिका ने BJP प्रत्याशी लांबा के लिए मांगे वोट

सीएम राजे की पुत्रवधु निहारिका ने BJP प्रत्याशी लांबा के लिए मांगे वोट

0
सीएम राजे की पुत्रवधु निहारिका ने BJP प्रत्याशी लांबा के लिए मांगे वोट
भाजपा की स्टार प्रचारक निहारिका राजे ग्रामीणों से मिलते हुए।
ajmer by-election 2018
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की पुत्रवधु निहारिका राजे गुर्जर महिलाओं के साथ चाय पर चर्चा करते हुए।

अजमेर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की पुत्रवधु सांसद दुष्यंत सिंह की पत्नि निहारिका ने भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा के पक्ष में अजमेर जिले में विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की। निहारिका भाजपा स्टार प्रचार के तौर पर मतदाताओं के बीच गईं।

ajmer by-election 2018
भाजपा की स्टार प्रचारक निहारिका राजे ग्रामीणों से मिलते हुए।

उन्होंने महिलाओं से संपर्क साधकर लांबा को जागरूक और लोगों के लिए काम करने वाला बताया। निहारिका ने गुर्जर महिलाओं के साथ चाय पर चर्च की। गुर्जर समाज की महिलाओं ने मंगल गीत के साथ विभिन्न स्थानों पर निहारिका का भव्य स्वागत किया।

निहारिका ने भी गुर्जर समाज से विशेष तौर पर भाजपा को जीताने की अपील की। निहारिका राजे ने सांवरदा गांव के गुरूद्वारे पहुंचकर संतों का आशीर्वाद लिया। यहां निहारिका राजे ने लंगर प्रसादी ग्रहण की।

यह भी पढें

पारदर्शिता भाजपा शासन की पहचान : सीआर चौधरी
अजमेर चुनाव : हर गांव तक खुद पहुंच रहे भाजपा प्रत्याशी लांबा
कैश कला बोर्ड अध्यक्ष पहुंचे पुष्कर, सेन समाज से लांबा के लिए मांगे वोट