Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भाजपा की नीयत और नीतियां साफ, हम जीतेंगे : प्रभुलाल सैनी - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer भाजपा की नीयत और नीतियां साफ, हम जीतेंगे : प्रभुलाल सैनी

भाजपा की नीयत और नीतियां साफ, हम जीतेंगे : प्रभुलाल सैनी

0
भाजपा की नीयत और नीतियां साफ, हम जीतेंगे : प्रभुलाल सैनी
ajmer by-election 2018 : prabhu lal saini addressing press conference at bjp election office in ajmer
ajmer by-election 2018 : prabhu lal saini addressing press conference at bjp election office in ajmer
ajmer by-election 2018 : prabhu lal saini addressing press conference at bjp election office in ajmer

अजमेर। आश्वासनों के भरोसे कभी चुनाव नहीं लडा जा सकता इसके लिए जनता के भरोसे पर खरा उतरना होता है। हमने विकास कार्यों के बूते जनता का दिल जीता है। हमारी पार्टी और सरकार की नीयत और नीतियां साफ हैं। इसीलिए मैं दावे के साथ कहता हूं कि राजस्थान में अलवर, अजमेर और मांडलगढ सीट पर हो रहे उपचुनाव में हमारी जीत होगी। ये बात प्रदेश के कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने गुरुवार को अजमेर से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा के पक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि बीजेपी अपने मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर बूथ स्तर तक पूरी तैयरी के साथ उपचुनाव में उतरी है। जनता भी पुरजोर तरीके से भाजपा प्रत्याशी लांबा को समर्थन दे रही है। दूसरी ओर कांग्रेस तो वेंटिलेटर पर है। यहीं हालत रही तो 2018 तक कांग्रेस का पूरी तरह सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अजमेर जिले का माली सैनी समाज परंपरागत रूप से भाजपा से जुडा रहा है, जो साबित करता है कि भाजपा हर समाज और वर्ग को साथ लेकर चलती है।

सैनी ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में आधारभूत सेवाओं के क्षेत्र में बडे स्तर पर प्रगति हुई है। बिजली, पानी, सडक और शिक्षा का प्रसार हुआ है। रोजगार के अवसर को नए आयाम मिले हैं।

केंद्र और राज्य सरकार ने किसानों के हितों में भी बडे कदम उठाएं हैं। फसल बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं का सीधा लाभ पारदर्शी तरीके से किसानों को मिल रहा है। अब तक विभिन्न योजनाओं के तहत 6100 करोड रुपए का लाभ किसानों के खातों में सीधे पहुंचा है।

प्रदेश का किसान दुनिया के दूसरे देशों में जाकर वहां की उन्नत कृषि को समझकर उसका उपयोग करना सीख रहा है। जैतून और पिंड खजूर की पश्चिम राजस्थान में बडे पैमाने पर खेती हो रही है। जिसकी अन्तराष्ट्रीय बाजार में मांग है।

गौशाला और गौवंश के लिए भी सरकार ने 175 करोड रूपए का सहयोग देकर गौवंश के सवंर्धन के लिए काम किया। अब गौवंश सुरक्षित हो रहा है साथ आधुनिक मापदंडो पर उसका पूरा विकास हो रहा है। पशुपालन को वैल्पिक कृषि के तौर पर विकसित किया जा रहा है। केन्द्र और प्रदेश सरकार का प्रयास साल 2022 तक किसान की आमदनी दुगनी करने का है।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में भामाशाह कार्ड के जरिए से आमजन को 30 हजार से 3 लाख रूपए तक का स्वास्थ्य लाभ की व्यवस्था की गई है। लाखों लोग इस योजना के तहत निशुल्क दवा का लाभ ले रहे हैं। बिजली के उत्पादन में राजस्थान अग्रणी हो रहा है। बिजली गांव ढाणियों तक पहुंची है।

सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से भारत की छवि दुनिया में शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में बनी है। देश का हर क्षेत्र में विकसित हो रहा है।