Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
breaking: former maharao of sirohi raghuveersingh nominated for padm shree
होम Breaking सिरोही के पूर्व महाराव रघुवीरसिंह को मिलेगा पद्म सम्मान

सिरोही के पूर्व महाराव रघुवीरसिंह को मिलेगा पद्म सम्मान

0
सिरोही के पूर्व महाराव रघुवीरसिंह को मिलेगा पद्म सम्मान
raghuveer sigh with pm narendra modi. file photo
raghuveer sigh with pm narendra modi. file photo

सबगुरु न्यूज-सिरोही। सिरोही के पूर्व महाराव रघुवीरसिंह को पद्म श्री सम्मान से नवाजा जाएगा। केन्द्र सरकार की ओर से जारी सूची में पद्म श्री पाने वालों की सूची में शामिल 73 लोगों में उनका नाम भी शामिल है।

उन्हें यह सम्मान शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में काम करने के लिए मिल रहा है। भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला पद्म सम्मान भारत के उत्कृष्ट नागरिक सम्मान है। केन्द्र सरकार द्वारा 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर वर्ष 2018 के लिए 85 लोगों को पद्म सम्मान दिया जाएगा। इनमें तीन पद्म विभुषण, 9 पद्म भूषण और 73 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं।

परमेश्वरन को पद्म विभूषण, धोनी को पद्म भूषण अलंकरण

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक पी. परमेश्वरन और संगीतज्ञ इलैयाराजा और गुलाम मुस्तफा को पद्मविभूषण अलंकरण दिया गया है। वहीं, क्रिकेटर व भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी, बिलियर्ड खिलाड़ी पंकज अडवाणी, लोकगीत गायिका शारदा सिन्हा समेत नौ लोगों को पद्म भूषण अलंकरण से नवाजा गया है।

पद्मश्री अलंकरण पाने वालों में वैज्ञानिक व खिलौना निर्माता अरविंद गुप्ता, 98 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता सुधांशु विश्वास और पैलेटिव केयर के जनक एम. आर. राजागोपाल शामिल हैं। गोंद कलाकार भज्जू श्याम को भी पद्म सम्मान मिला है। भारत में पैरालंपिक में प्रथम स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर को भी पद्म सम्मान से नवाजा गया है।

पद्म विभूषण तीन, पद्म भूषण नौ और पद्मश्री अलंकरण 77 नामचीन हस्तियों को दिया गया है। इस तरह इस बार पद्म अलंकरण से कुल 89 शख्सियतों को सम्मानित किया गया है।