Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
महाराष्ट्र : कोल्हापुर में नदी में बस गिरी, 13 की मौत - Sabguru News
होम Breaking महाराष्ट्र : कोल्हापुर में नदी में बस गिरी, 13 की मौत

महाराष्ट्र : कोल्हापुर में नदी में बस गिरी, 13 की मौत

0
महाराष्ट्र : कोल्हापुर में नदी में बस गिरी, 13 की मौत
Maharashtra: 10 dead in river, 10 dead
Maharashtra: 10 dead in river, 10 dead
Maharashtra: 10 dead in river, 10 dead

कोल्हापुर। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक मिनीबस के शुक्रवार देर रात नदी में गिर जाने से 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। कोल्हापुर नियंत्रण सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दुर्घटना मध्य रात्रि के ठीक बाद उस समय घटित हुई जब एक निजी टेम्पो ट्रेवलर बस रत्नागिरी से कोल्हापुर जा रही थी। बस में पुणे के रहने वाले तीन परिवारों के यात्री सवार थे। यात्री रत्नागिरी के मशहूर गणपतिपुले मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे।

देर रात 12.50 के आसपास जब यह तेज रफ्तार से पंचगंगा नदी के ऊपर बने शिवाजी पुल से होकर गुजर रही थी, चालक ने एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया।

तभी एक और तेज रफ्तार वाहन विपरीत लेन से आ गया, जिससे चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और बस 100 फीट नदी में नीचे जा गिरी।

सुबह से ही पुलिस और आपदा बल की टीमें तलाशी व बचाव कार्य में लगी हुई हैं। बस को निकालने के लिए क्रेन और डंपर की मदद ली जा रही है। बस के मलबे से तीन घायलों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ अन्य वाहन के अंदरे फंसे पड़े हैं। शवों को निकालने का प्रयास जारी है।

देश से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो