Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मतदाताओं की चौखट तक पहुंचे भाजपा प्रत्याशी लांबा और कार्यकर्ता - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer मतदाताओं की चौखट तक पहुंचे भाजपा प्रत्याशी लांबा और कार्यकर्ता

मतदाताओं की चौखट तक पहुंचे भाजपा प्रत्याशी लांबा और कार्यकर्ता

0
मतदाताओं की चौखट तक पहुंचे भाजपा प्रत्याशी लांबा और कार्यकर्ता

अजमेर। अजमेर संसदीय सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया भर में भारत का नाम रोशन किया है। आज भारत की ओर दुनिया के देश सम्मान और आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। राष्ट्रवाद के विचार ने भारत का गौरव बढाया है।

चुनाव प्रचार का शोर थमने के बाद लांबा ने रविवार को मसूदा और नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के घर घर जाकर संपर्क कर राष्ट्रवाद के विचार के पक्ष में अधिकाधिक मतदान करने की अपील की। लांबा ने संपर्क के दौरान देवरों में धोक लगाकर विजय का आशीर्वाद लिया। विभिन्न क्षे़त्रों के प्रमुखों से संपर्क कर भाजपा को विजयी बनाने की अपील की।

घर-घर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

मतदान के एक दिन पहले देर रात तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करने में जुटे रहे। उन्होंने अजमेर जिले के विकास, स्वस्थ और स्वच्छ लोकतंत्र के लिए लोगों से मतदान करने की अपील की। वार्ड स्तर और ग्रामीण ईलाकों में बनाए गए पार्टी के चुनाव कार्यालयों में मतदान के दौरान की जाने वाले व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की गई।

इससे पहले सुबह 11 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने आकाशवाणी और दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक प्रसारण मन की बात को सुना। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय नागरिकों के साथ चाय पर चर्चा भी की।

अजमेर उत्तर और दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में घरों पर जाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरुक किया। भाजपा नेता राम प्रकाश भूतडा, श्याम सुंदर शर्मा, मंत्री वासुदेव देवनानी, अनिता भदेल, धरोहर प्रोन्नित प्राधिकरण के चेयरमैन ओंकारसिंह लखावत, एडीए चेयरमैन शिव शंकर हेडा, धर्मेश जैन, मेयर धर्मेद्र गहलोत, संसदीय सचिव सुरेश रावत, शुत्रुधन गौतम, विधायक भागीरथ चौधरी, सुशील कंवर पलाडा, प्रेम चंद बैरवा, पुष्कर पालिका अध्यक्ष कमल पाठक, सीताराम साहू, विजय कुमार लडडा, पूर्व मंत्री श्रीकिशन सोनगरा, पूर्णा शंकर दशोरा, डिप्टी मेयर संपत सांखला, देहात अध्यक्ष भगवती प्रसाद सारस्वत, शहर अध्यक्ष अरविंद यादव, रमेश सोनी, जयकिशन पारवानी, वंदना नोगिया, रासासिंह रावत, ओम प्रकाश भडाना, विधायक शंकरसिंह रावत, मुकेश दाधिच, कंवल प्रकाश, जितेंद्र, मित्तल, धर्मेश जैन, पूर्णा शंकर दशोरा, सुरेंद्रसिंह शेखावत, सरिता गैना, पुखराज पहाडिया, सतीश बंसल, रमेश सोनी, जय किशन पारवानी, नीरज जैन, शलेंद्र सत्रावला, मंडल अध्यक्ष मुकेश खिंची, सेाहन शर्मा, बलराज कच्छावा, राजेश, योगेश शर्मा, राजकुमार लालवानी, युवा मोर्चा अध्यक्ष विनित पारीक, महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के मुसिंफ अली, शफी खान, लिलयन ग्रेस, ओबीसी मोर्चा के प्रशांत यादव, एसीसी मोर्चा के जितेंद्र चैहान, मोहित जैन, रोहित यादव, किसान मोर्चा के मनीष मारोठिया, सहित शहर और देहात भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिनभर मतदाताओं से संपर्क साधने में जुटे रहे।

भाजपा नेताओं ने की मतदाताओं से अपील

भाजपा नेताओं ने मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की है। भाजपा नेताओं ने डोर टू डोर जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा को वोट देने की अपील की है।

सांसद भूपेंद्र यादव वोट डालने को अजमेर पहुंचे

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्य संभा सांसद भूपेंद्र यादव सुबह 8 बजे कुंदन नगर स्थित बूथ पर भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा को वोट डालेंगे। यादव ने नागरिकों से लोकतंत्र के हित में मतदान करने की अपील की है। भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा सुबह 8 बजे गोपालपुरा में अपना वोट देंगे।

भाजपा बूथ कार्यकर्ता संभालेंगे सुबह से मोर्चा

भाजपा नेताओं के नेतृत्व में सोमवार को सुबह से ही बूथ स्तर की भाजपा टीम मतदाताओं से मतदान करने की अपील करेगी। बूथ कार्यकर्ता मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील करते हुए नागरिकों से शतप्रतिशत मतदान करने का आग्रह करेंगे।

अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ भाजपा ने भेजी शिकायत

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी अजमेर की ओर से निर्वाचन आयोग को शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि अजमेर में अवैध रूप से बडी संख्या में बांग्लादेशी और बाहरी तत्व रह रहे हैं। ये तत्व चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं।

भाजपा शहर अध्यक्ष अरविंद यादव और एडीए चेयरमैन शिव शंकर हेडा ने निर्वाचन आयोग को दी शिकायत में बताया कि भाग संख्या 136 और 137 सहित अजमेर संसदीय क्षेत्र में कई स्थानों पर रह रहे बाहरी तत्वों द्वारा अवैध मतदान करने के प्रयत्न्नों सख्ती से रोक लगाई जाए।

संवदेनशील और अति संवेदनशील बूथों पर पुलिस प्रशासन की विशेष निगारनी बढाई जाए। जिससे बाहरी और संदिग्ध तत्वों को चुनाव प्रभावित करने का मौका नहीं मिले।