Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
विजय गोखले ने विदेश सचिव का पदभार संभाला - Sabguru News
होम Breaking विजय गोखले ने विदेश सचिव का पदभार संभाला

विजय गोखले ने विदेश सचिव का पदभार संभाला

0
विजय गोखले ने विदेश सचिव का पदभार संभाला
Vijay Gokhale takes over as Foreign Secretary
Vijay Gokhale takes over as Foreign Secretary

Vijay Gokhale takes over as Foreign Secretary

नई दिल्ली| विजय गोखले ने सोमवार को विदेश सचिव का पदभार संभाल लिया। गोखले ने एस. जयशंकर का स्थान लिया है। विजय गोखले 1981 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, भारतीय विदेश सेवा के 1981 बैच के अधिकारी श्री विजय गोखले ने भारत के विदेश सचिव का पदभार आज (सोमवार को) सुबह संभाल लिया। ।विदेश सचिव बनने से पहले गोखले विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।जयशंकर के कार्यकाल को बीते साल एक साल का विस्तार दिया गया था, जो रविवार को समाप्त हुआ। गोखले राजनयिक के तौर पर हांगकांग, हनोई, बीजिंग व न्यूयॉर्क में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

वह विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में अपने कार्यकाल के दौरान उप सचिव (वित्त), निदेशक (चीन व पूर्व एशिया) व संयुक्त सचिव (पूर्व एशिया) के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं।

वह मलेशिया में भारत के उच्चायुक्त के तौर पर जनवरी 2010 से अक्टूबर 2013 तक, जर्मनी में भारत के राजदूत के तौर पर अक्टूबर 2013 से जनवरी 2016 तक और चीन में देश के राजदूत के तौर पर जनवरी 2016 से अक्टूबर 2017 तक सेवाएं दे चुके हैं।

देश से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो