Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारत रहने के लिए दुनिया का दूसरा सबसे सस्ता देश - Sabguru News
होम Breaking भारत रहने के लिए दुनिया का दूसरा सबसे सस्ता देश

भारत रहने के लिए दुनिया का दूसरा सबसे सस्ता देश

0
भारत रहने के लिए दुनिया का दूसरा सबसे सस्ता देश
India's second cheapest country to live in
India's second cheapest country to live in

India’s second cheapest country to live in

दुनिया में रहने या सेवानिवृत्ति के लिहाज से भारत दुनिया का दूसरा सबसे सस्ता देश है। हाल में 112 देशों के बीच किए गए एक सर्वेक्षण में इस मामले में पहले स्थान पर दक्षिण अफ्रीका रहा है। यह सर्वेक्षण गो बैंकिंग रेट्स ने किया है। उसने देशों की रैंकिंग चार प्रमुख मानकों पर तय की है। इसके लिए उसने नमबियो द्वारा ऑनलाइन जुटाए गए आंकड़ों का आकलन किया।  दुनिया के 50 सबसे सस्ते देशों में किराया सूचकांक में भारत दूसरे क्रम पर है। उससे ऊपर सिर्फ पड़ोसी देश नेपाल का नाम आता है। इस हिसाब से अन्य देशों के मुकाबले रहने के लिए भारत सबसे सस्ता देश है। उपभोक्ता सामान और ग्रॉसरी की कीमतों के हिसाब से भी भारत सबसे सस्ता देश है।

सर्वेक्षण के हिसाब से 125 करोड़ की आबादी वाला भारत दुनिया के 50 सबसे सस्ते और ज्यादा आबादी वाले देशों में से एक है। यहां प्रमुख उद्योग कपड़ा, रसायन और खाद्य प्रसंस्करण हैं।

भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का इस सूची में 14वां स्थान है। इसके अलावा कोलंबिया का 13वां, नेपाल का 28वां और बांग्लादेश का 40वां स्थान है। इन सभी देशों की इन चारों मानकों पर तुलना अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर से की गई है।

क्या आपने देखा है भारत में मौजूद झुका हुआ मंदिर

अगर खूबसूरत बर्फीली वादियों में घूमने का है मन, तो दावोस है अच्छा ऑप्शन

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो