Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दिल्ली में सुबह आंशिक बदली छाई, 18 ट्रेनें रद्द - Sabguru News
होम India City News दिल्ली में सुबह आंशिक बदली छाई, 18 ट्रेनें रद्द

दिल्ली में सुबह आंशिक बदली छाई, 18 ट्रेनें रद्द

0
दिल्ली में सुबह आंशिक बदली छाई, 18 ट्रेनें रद्द
Partial transfers in Delhi, 18 trains canceled
Partial transfers in Delhi, 18 trains canceled
Partial transfers in Delhi, 18 trains canceled

नई दिल्ली| दिल्ली में मंगलवार सुबह आंशिक रूप से बदली छाई रही। यहां न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है। अधिकारियों के अनुसार, उत्तर भारत के विभिन्न इलाकों में कोहरे के कारण 18 ट्रेनें रद्द कर दी गईं, 37 अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं और सात के समय में फेरबदल किया गया है।राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं और आसमान साफ रहने की संभावना है।दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 79 प्रतिशत दर्ज की गई और ²श्यता 800 मीटर रही।

वहीं, एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 23.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

देश से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो