Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अपने चेहरे के आकार के अनुसार लगाये बिंदी - Sabguru News
होम Lifestyle अपने चेहरे के आकार के अनुसार लगाये बिंदी

अपने चेहरे के आकार के अनुसार लगाये बिंदी

0
अपने चेहरे के आकार के अनुसार लगाये बिंदी
Tie fixed by the shape of your face
Tie fixed by the shape of your face
Tie fixed by the shape of your face

हर स्त्री को सजने-सँवरने का शौक रहता हैं। उनके सौंदर्य में चार चाँद लगाती हैं उनके माथे की बिंदी। बिंदी तभी सही लगती जब वह चेहरे के हिसाब से हो। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कैसे चेहरे पर किस तरह की बिंदी लगाई जाये।

डायमंड शेप फेस : डायमंड शेप फेस यानि छोटा माथा और चौड़ा जॉलाइन। इस तरह के चेहरे पर नुकीले किनारे की बिंदी के अलावा और किसी भी तरह के शेप की बिंदी जचती है।

 हार्ट शेप : अगर आपके चेहरे की बनावट हार्ट शेप में है यानी आपका माथा और चीकबोन्स थोड़े चौड़े हैं और गाल उभरे हुए हैं तो आपके ऊपर छोटी और गोल बिंदी ज़रा भी नहीं जंचेगी। आपको बड़ी बिंदी लगानी चाहिए। बेहतर होगा कि आप बॉर्डर वाली बड़ी बिंदी लगाएं।

 राउंड शेप : अगर आपका चेहरा गोल है, तो ऐसे में आप लंबी बिंदी लगाएं, इससे आपके चेहरे को वर्टिकल लुक मिलता है।  गोल आकार की महिलाओं पर छोटे साइज की गोल बिंदी भी खूब फबती है।

ओवल शेप फेस : ओवल शेप के फेस पर हर तरह के शेप की बिंदी जचती है। आपका फेस ओवल आकार का है तो लंबी बिंदी को छोड़कर किसी भी साइज की बिंदी लगा सकती हैं।

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE