Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कश्मीर में हिमस्खलन से राजस्थान मूल के 3 सैनिकों की मौत - Sabguru News
होम Breaking कश्मीर में हिमस्खलन से राजस्थान मूल के 3 सैनिकों की मौत

कश्मीर में हिमस्खलन से राजस्थान मूल के 3 सैनिकों की मौत

0
कश्मीर में हिमस्खलन से राजस्थान मूल के 3 सैनिकों की मौत
Three soldiers killed as avalanche hits army post in Kashmir
Three soldiers killed as avalanche hits army post in Kashmir
Three soldiers killed as avalanche hits army post in Kashmir

जयपुर/श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास हिमस्खलन होने से एक सैन्य चौकी उसकी चपेट में आ गई और इसमें दबकर तीन सैनिकों की मौत हो गई। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार सुबह 11 बजे माचिल सेक्टर में एक गश्ती दल के चार सैनिक बर्फ में दब गए।

तत्काल बचाव अभियान शुरू कर चारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद चारों सैनिक नजदीकी चौकी तक चलकर गए लेकिन अधिक चोट लगने के कारण उनमें से तीन सैनिकों हवलदार कमलेश सिंह (39), नायक बलवीर (33) और सिपाही राजिंदर (25) की मौत हो गई। तीनों सैनिक राजस्थान से थे।