Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
OMG! ऐसी बीमारी जिसके चलते धुप से गल जाती है त्वचा - Sabguru News
होम Azab Gazab OMG! ऐसी बीमारी जिसके चलते धुप से गल जाती है त्वचा

OMG! ऐसी बीमारी जिसके चलते धुप से गल जाती है त्वचा

0
OMG! ऐसी बीमारी जिसके चलते धुप से गल जाती है त्वचा
OMG! Skin disease
OMG! Skin disease

OMG! Skin disease

दुनिया में कई तरह की अजीब-अजीब सी बीमारियाँ होती हैं जिनके बारे में सुनकर ही इंसान चोंक जाता हैं। ऐसी ही एक बीमारी है एक्सोडेरमा पिगमेंटोसम जिसे एक्सपी भी कहते है। यह बिमारी ब्राजील के साओ पाउलो का एक गाँव है अरारस उसमें अपना कहर बरसा रही हैं। जहां 40 लोगों में से एक आदमी इस बिमारी से पीड़ित हैं। स्किन की इस बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए धूप में निकलना सजा की तरह है। धूप में निकलने से सूरज की किरणें झुलसा देती हैं। एक्सपी बीमारी बहुत ज्यादा संवेदनशील होने पर स्किन कैंसर का रूप ले लेती है और त्वचा को धूप से पहुंचने वाले नुकसान को सही करना नामुमकिन हो जाता है।

अरारस गाँव में ज्यादातर खेती से जुड़े लोग ह़ी रहते है। इसलिए वह काम करने के कारण धूप से बच नही सकते है। कुछ लोगों के पास धूप में काम करने के अलावा और कोई चारा भी नही है।  इस गांव में 800 लोगों में से 20 लोग इस बीमारी के शिकार हैं। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह यहां अनुवांशिकता बताई जा रही है।

अरारस में रहने वाले जालमा एन्टोनियो कई साल से इस बीमारी से पीड़ित हैं। एन्टोनियो खेती किसानी से जुड़े हैं इसलिए उन्हें हमेशा धूप में काम करना पड़ा। एन्टोनियो जब नौ साल के थे तभी उन्हें इस बीमारी के लक्षण नजर आने लगे थे। उनके चेहरे पर चकत्ते और छोटा दाने होने लगे थे। धूप में उनकी नाक, होंठ, गाल और आंख सब गल कर बिगड़ गया। इस दौरान उनकी 50 से ज्यादा सर्जरी हो चुकी है। अब इस बीमारी से बचने के लिए गांव में लोगों को जागरुक किया जा रहा है। बच्चों को इसके शुरुआती लक्षणों के बारे में बताया जा रहा है और उन्हें धूप में कम से कम निकलने की सलाह दी जा रही है।

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE