Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भाजपा को झूठ बोलने में 100 में से 100 अंक : लालू - Sabguru News
होम Bihar भाजपा को झूठ बोलने में 100 में से 100 अंक : लालू

भाजपा को झूठ बोलने में 100 में से 100 अंक : लालू

0
भाजपा को झूठ बोलने में 100 में से 100 अंक : लालू
100 points out of 100 lying to BJP: Lalu
100 points out of 100 lying to BJP: Lalu

100 points out of 100 lying to BJP: Lalu

पटना| चारा घोटाले मामलों में झारखंड की राजधानी रांची की जेल में बंद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बजट के बहाने झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए तंज कसा है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने शनिवार को आम बजट में किए गए वादों पर केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए लिखा, “जैसे हरिद्वार से बंगाल की खाड़ी तक गंगा मैया क्लीन होकर अविरल हो गईं, जैसे देश में 100 स्मार्ट सिटी बनकर तैयार हैं, 15 लाख रुपये मिल गए, वैसे ही किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी, वैसे ही गरीबों को मेडिक्लेम मिलेगा।”

उन्होंने भाजपा पर झूठ बोलने में 100 में से 100 अंक देने की भी बात लिखी है। उल्लेखनीय है कि लालू इन दिनों रांची की एक जेल में बंद हैं। जेल जाने से पहले उन्होंने अपने समर्थकों और बिहार के लोगों से ट्विटर पर संदेश भेजते रहने की बात कही थी।

इस दौरान उन्होंने कहा था कि उनका ट्विटर उनके कार्यालय या परिवार के लोग संचालित करेंगे, जिससे उनका संदेश लोगों तक पहुंचता रहेगा। इससे पहले भी जेल में बंद रहने के बावजूद लालू ट्विटर के जरिए विरोधियों पर निशाना साधते रहे हैं।

देश से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो