Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में 3 सैनिक शहीद - Sabguru News
होम Breaking नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में 3 सैनिक शहीद

नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में 3 सैनिक शहीद

0
नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में 3 सैनिक शहीद
15 year old Girl and jawan injured as Pakistan violates ceasefire along Line of Control in kashmir
15 year old Girl and jawan injured as Pakistan violates ceasefire along Line of Control in kashmir
15 year old Girl and jawan injured as Pakistan violates ceasefire along Line of Control in kashmir

जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में रविवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी गोलीबारी में तीन सैनिक शहीद हो गए और चार अन्य लोग घायल हो गए।

रक्षा विभाग के एक सूत्र ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर राजौरी के भिंबर गली सेक्टर में बगैर उकसावे के छोटे हथियारों, स्वचालित हथियारों और मोर्टार से रविवार शाम हमले किए। तीन सैनिक शहीद हो गए और दो अन्य घायल हो गए।

सूत्र ने कहा कि इलाके में दोनों तरफ से भारी गोलीबारी जारी है। भारतीय चौकियां प्रभावी और जोरदार तरीके से जवाब रही हैं।

इसके पहले पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर शाहपुर इलाके में पाकिस्तान ने रविवार को संघर्षविराम का उल्लंघन किया, जिसमें एक 15 साल की लड़की और एक सैनिक घायल हो गए।

सेना के अधिकारियों के मुताबिक गोलीबारी लगभग सुबह 11 बजे शुरू हुई, जिसमें पाकिस्तानी सैनिकों ने छोटे हथियारों, स्वाचालित हथियारों व मोर्टार का इस्तेमाल किया। भारतीय सैनिकों ने भी जोरदार तरीके से जवाब दिया।